BIHAR

वाह रे सुशासन की पाठशाला ! सरकारी स्कूल के स्मार्ट क्लास में बच्चो को दिखाया गया अश्लील भोजपुरी गाना, वीडियो Viral

Editor
By Editor On September 4, 2021
2 min read 1.2k views

बेगूसराय के सरकारी स्कूल में स्मार्ट क्लास में बच्चों को पढ़ाई की जगह टेलीविजन पर भोजपुरी गाना सुनाया जा रहा है। बच्चों को स्मार्ट क्लास में भोजपुरी के अश्लील वीडियो दिखाए जा रहे हैं। यह मामला बखरी प्रखंड के मध्य विद्यालय राटन में सामने आया है। इस क्लास रूम का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद न सिर्फ स्मार्ट क्लास की सच्चाई सामने आ रही है, बल्कि इसको लेकर अभिभावकों में खासा रोष भी देखा जा रहा है।




बताया जा रहा है कि बखरी प्रखंड के राटन मिडिल स्कूल में स्मार्ट क्लास की पढ़ाई की व्यवस्था सरकार द्वारा शुरू की गई, पर इसकी सच्चाई उस वक्त उजागर हो गई, जब क्लास में पढ़ाई की जगह अश्लील भोजपुरी गाने देखने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया।


वीडियो के वायरल होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। छात्र-छात्राओं का विद्यालय में भोजपुरी के अश्लील गाने देखना तथा गंदी गाली देना अभिभावकों को भी बुरा लग रहा है। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन और बच्चों ने चुप्पी साध रखी है।


हालांकि, मामला जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण तक पहुंच चुका है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उनके निर्देश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद सिन्हा ने स्कूल पहुंच कर वीडियो की सत्यता की जांच की है। उन्होंने मामले पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Input: Bhaskar

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment