BIHAR

मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में छापेमारी, मिट्टी में गड़ा मिला मोबाइल, अज्ञात बंदी पर FIR दर्ज

Editor
By Editor On September 3, 2021
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर: शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा (सेंट्रल जेल) में छापेमारी के दौरान मोबाइल बारमद किया गया है। मोबाइल वार्ड के बाहर मिट्टी के नीचे गाड़ कर रखा मिला। मामले को लेकर जेल उपाधीक्षक सुनील कुमार मौर्य के बयान पर मिठनपुरा थाने में गुरुवार को एफआईआर दर्ज की गई है।




इसमें आज्ञात बंदी को आरोपित किया गया है। जेल उपाधीक्ष ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर जेल में सघन छापेमारी की जा रही हैं। बीती रात गुप्त सूचना मिली कि एक मोबाइल को मिट्टी के नीचे गाड़ कर रखा है। इसके बाद सैमसंग कंपनी का पुराना की पैड का मोबाइल बारमद किया गया।

Input: Hindustan

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment