मुजफ्फरपुर: सदर थाना क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालने गये लोगों को खुदरा कराने के बहाने एक गिरोह निशाना बना रहा है। पिछले दो दिनों में महिला सहित दो लोगों को इस गिरोह ने निशाना बनाया है। बुधवार को गोबरसही स्थित एक निजी बैंक में महिला से खुदरा कराने के बहाने बदमाश ने 30 हजार रुपये उड़ा लिये।
![]()

![]()
![]()
महिला ने 35 हजार रुपये निकासी की थी। कुछ ही देर में एक बदमाश उसके पास पहुंच गया। उसने मजबूरी बताते हुए 35 हजार का खुदरा मांगा। महिला के मना करने पर वह गिरगिराने लगा। इसके बाद महिला ने मजबूर होकर उसे 35 हजार का खुदरा दे दिया। बदमाश ने भी उसे उतना रुपया दिया। महिला ने जब रुपये का मिलान किया तो उसे ठगी का एहसास हुआ। ठगों ने उसे जाली नोट थमा दिया था। महिला ने सदर थाने में शिकायत दर्ज करायी है।
![]()
![]()
वहीं, रेवा रोड फरदो स्थित एक बैंक में निकासी करने आए पताही के शत्रुघ्न कुमार से 41 हजार रुपये की ठगी कर ली। शत्रुध्न कुमार पोस्टल विभाग में कार्यरत एक अधिकारी के यहां काम करते हैं। उन्होंने शत्रुघ्न को 45 हजार रुपये निकासी के लिए चेक दिये थे।
![]()
![]()
रुपये निकासी के बाद शत्रुघ्न के पास बदमाश पहुंचा। उसने 45 हजार का खुदरा मांगा। इसके बाद शत्रुघ्न को एक सौ का 30 व दो हजार का एक नोट थमा कर निकल गया। ठगी के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने सीसीटीवी का फुटेज खंगाला।






Input: Hindustan




