BIHAR

बिस्मिल्ला खां की नातिन से गैंगरेप, मुख्तार के गुर्गों पर आरोप, पीड़िता ने CM योगी से लगाई गुहार

Editor
By Editor On September 1, 2021
2 min read 1.2k views

लखनऊ में मशहूर शहनाई वादक बिस्मिल्ला खां की नातिन से गैंगरेप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई है. सीएम योगी ने न्याय का आश्वासन दिया है. गैंगरेप का आरोप बाहुबली मुख्तार अंसारी के गुर्गे पर है, जिसकी अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है.




जानकारी के मुताबिक, जौनपुर कोतवाली क्षेत्र में 2019 में मशहूर शहनाई वादक बिस्मिल्ला खां की नातिन के साथ गैंग रेप हुआ था. गैंगरेप का आरोप हसन जमाल, हसन कमाल, हसन फराज, हसन जाहिद पर लगा था. कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद भी अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं.


आरोप है कि पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है, जिसकी वजह से उनकी गिरफ्तारी नहीं मिल पा रही है. यहां तक आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने के साथ एसिड अटैक की धमकियां दे रहे हैं. सभी आरोपी चित्रकूट जेल में हुए गैंगवार में मारे गए मेराज के साथी भी बताए जा रहे हैं.


हालांकि आज बुधवार को पीड़िता न्याय की गुहार लगाने सीएम योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार पहुंची, जिसके बाद आश्वासन मिला है कि कार्यवाही की जाएगी.


पीड़िता की मां ने कहा कि वारंट जारी होने के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जा रहे हैं. आश्वासन मिला है, गिरफ्तार की जाएगी, हमको इंसाफ चाहिए, घर से लड़की को निकलने नहीं दिया जा रहा है, घर में सबको प्रताड़ित करते हैं.

Input: IT Network

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment