BIHAR

बिहार में 26 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में हो रही झमाझम बारिश

Editor
By Editor On August 23, 2021
2 min read 1.2k views

पटना में दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने के बाद सोमवार दोपहर झमाझम बारिश हुई। दोपहर करीब एक बजे से कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस कारण कुछ गली-मोहल्लों में बारिश का पानी जमा हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बारिश से गर्मी से बहुत राहत मिलने वाली नहीं है।




दोपहर 12 बजे के बाद से एक दर्जन से अधिक इलाकों में बारिश शुरू हुई है। इसमें राजीव नगर, पाटलिपुत्रा, शास्त्री नगर, पटेल नगर, बोरिंग रोड, डाक बंगला और कोतवाली क्षेत्र में सबसे पहले बारिश शुरू हुई। इसके बाद बेउर के साथ अन्य इलाकों में भी बारिश होने लगी। फुलवारी के साथ आसपास के इलाकों में भी बारिश हो रही है।


मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक बिहार में बारिश का अलर्ट किया है। दक्षिण बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में कुछ ही स्थानों पर बारिश का अनुमान है।


वहीं, उत्तर बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार के कुछ इलाकों में अधिक बारिश हो सकती है।

Input: Bhaskar

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment