BIHAR

मुजफ्फरपुर के साहू पोखर में डूबे युवक के शव को SDRF ने किया बरामद, नहाने के क्रम में हुआ था हादसा

Editor
By Editor On August 23, 2021
2 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहू पोखर में बीती शाम नहाने के दौरान डूबे युवक के शव को आज सुबह एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया।




मृ’तक की पहचान निगम क्षेत्र में वार्ड 22 के भारत माता गली निवासी 35 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि अमित ने साहू पोखर में नहाने के लिए छलांग लगाई थी लेकिन उसी क्रम में गहरे पानी में जाने के कारण और डूब गया।


घटना के बाद से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वही अंधेरा हो जाने के कारण बीती शाम एसडीआरएफ टीम द्वारा तलाशी अभियान रोक दिया गया था जिसे आज सुबह फिर चलाया गया।

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment