BIHAR

Unlock के साथ ही बढ़ रही है मुजफ्फरपुर के बाजारों में भीड़, बिना मास्क के बेखौफ घूम रहे लोग

Editor
By Editor On August 9, 2021
2 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर। हम व्यापार, उद्योग खोलने के पक्ष में हैं, लेकिन पूरी सावधानी के साथ। लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। अभी यह हाल है कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार में लोगों की भीड़़ उमड़ रही है। यहां कोरोना की गाइडलाइन का कोई पालन नहीं हो रहा है। रेलवे जंक्शन, अस्पताल व अन्य सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाने वाले की संख्या कम ही है।




शहर की सबसे मशहूर सब्जी मंडी घिरनी पोखर में सुबह में खूब भीड़ लगती है। यहां तकरीबन दो सौ छोटी-बड़ी दुकानें हैं। वहां का हाल यह है कि शनिवार को खरीदार से लेकर दुकानदार तक सभी बिना मास्क के ही दिखाई दिए। सब्जी खरीद रहे ब्रह्मïपुरा के रमेश कुमार का मास्क गले में लटक रहा था। पूछने पर मास्क को नाक पर लगा लिया। वहां सब्जी बेच रहीं मुन्नी ने कहा कि मास्क जरूरी है, लेकिन कितनी देर तक उसे लगाकर रखें। यहां पर लोग शारीरिक दूरी का पालन करते हुए भी नहीं दिखे।


कुछ ऐसा ही हाल कल्याणी चौक पर भी दिखाई दिया। चौक से गुजरने वाले बाइक सवारों में मात्र 20 से 25 फीसद ही मास्क लगाए दिखाई दिए। इस मामले में पुलिस जांच अभियान भी शिथिल है। कल्याणी चौक पर तैनात एक पुलिस जवान भी बिना मास्क ही मिले। उन्होंने अपना मास्क जेब में रखा था। जब बातचीत हुई तो मास्क निकालकर लगा लिया। उनका तर्क था कि अभी जिले में कोरोना के मरीज नहीं हैं।


जागरूकता पोस्टर व माइकिंग के इंतजाम
मास्क को लेकर स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान चल रहा है। पुलिस भी मास्क चेकिंग अभियान चला रही। हालांकि अभियान का जितना असर होना चाहिए वह नहीं हो रहा है। जांच भी नियमित नहीं चलती है। पुलिस को जांच करते देख लोग मास्क लगा लेते हैैं, लेकिन उसके बाद फिर हालत जस की तस हो जाती है


मास्क ही बेहतर बचाव
सिविल सर्जन डा.विनय कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना खत्म नहीं हुआ है। इसलिए मास्क ही बेहतर बचाव है। अगर आप भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाते हैैं तो ट्र्रिपल लेयर वाला मास्क लगाएं। घर से जब भी बाहर निकलें तो मास्क का उपयोग करें। कुछ लोग मास्क के बदले रुमाल नाक पर लगा लेते हैैं। यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मास्क को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। जागरूकता पोस्टर भी जगह-जगह पर लगाए गए हैैं। युनिसेफ, डब्ल्यूएचओ, केयर इंडिया की ओर से पोस्टर जारी कर लोगों को मास्क के महत्व बताकर जागरूक किया जा रहा है। जब तक आम आदमी सजग नहीं होंगे मास्क जागरूकता अभियान सफल नहीं होगा।

Input: JNN

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment