BIHAR

बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचने के रास्ते किए गए बंद, ऐप के माध्यम से श्रद्धालु करेंगे दर्शन

Editor
By Editor On August 9, 2021
1 min read 1.2k views

सावन की तीसरी सोमवारी पर शहर के शिवालयों के चारों ओर सख्ती बढ़ाई जाएगी। खासकर बाबा गरीबनाथ मंदिर तक पहुंचने के सारे रास्ते को बंद कर दिया गया है। रविवार को मंदिर तक आने के रास्ते में बैरिकेडिंग की गई। छाता बाजार व माखन साह चौक पर ड्रॉप गेट बनाए गए। इन ड्रॉप गेट पर दूसरी सोमवारी से भी अधिक सख्ती रखी जाएगी। वहीं, आधी रात से ही स्वयंसेवकों व पुलिसकर्मी को तैनात कर दिया गया।




सोमवार को मंदिर प्रशासन की ओर से माइक से सबको दिशा-निर्देश भी दिया जाएगा। रात में फलों से बाबा गरीबनाथ का भव्य शृंगार होगा। इस संबंध में गरीबनाथ मंदिर के पुजारी पं. विनय पाठक ने बताया कि स्वयंसेवकों को मंदिर व आस पास तैनात रहने के लिए कहा गया है। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे घर पर ही पूजन करें और एप के माध्यम से बाबा गरीबनाथ का दर्शन करें।


पहली सोमवारी पर श्रद्धालु मंदिर का गेट खुलवाने के लिए आक्रोशित हो गए थे। उन्होंने गेट पर ही जलाभिषेक व पूजन किया था। इसके बाद दूसरी सोमवारी पर बैरिकेडिंग कर उन्हें गेट तक पहुंचने से रोका गया। तब सड़क पर ही जलाभिषेक व सत्यनारायण पूजन करने लगे थे। अब तीसरी सोमवारी में सबसे अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना से सख्ती बढ़ाई जा रही है।

Input: Hindustan

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment