BIHAR

मुजफ्फरपुर घर मे घुसकर महिला से की छेड़खानी, भरी पंचायत में महिला ने चप्पलों से मारा

Editor
By Editor On August 8, 2021
2 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना इलाके में महिला के साथ छेड़खानी की कोशिश करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपी युवक के खिलाफ गांव के पंचायत ने ही 50 चप्पल मारने की सजा सुना दी। पंचायत में फैसला होते ही लोगों के बीच ही चप्पल निकालकर महिला युवक की पिटाई करने लगी। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसको शेयर किया जा रहा है। घटना शुक्रवार शाम की है।




आक्रोशित ग्रामीणों ने बुलाई पंचायत
दरअसल, आरोपी युवक घर मे घुसकर महिला के साथ छेड़खानी करने की कोशिश करने लगा। घटना के वक्त महिला घर मे अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपित चुपके से उसके घर मे घुस गया था। महिला की ओर से शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके पर से फरार हो गया। हालांकि, महिला ने युवक की पहचान कर ली और अपने परिजन समेत अन्य लोगों को बताया।


विरोध करने पर लोगों ने आरोपी को पीटा
आरोपित को सजा देने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई। जिसमें पीड़ित महिला के साथ-साथ आरोपी, पंचों और ग्रामीणों को बैठाया गया। पंचों ने पूरी बात महिला से सुनने के बाद यह फरमान जारी किया कि पीड़िता 50 चप्पल भरी पंचायत में आरोपी को मारेगी। पंचों का फरमान सुनने के बाद महिला ने अपने पांव से चप्पल खोला और दे दनादन आरोपी पर चप्पल की बरसात कर दी।


कुछ ही देर में आरोपी युवक गुस्सा हो गया। वह उठा और महिला का बाल खींचकर उसे ही पीटने लगा। इसके बाद पंचायत में बैठे लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। भरी पंचायत में चप्पल मारने का वीडियो वायरल कर दिया गया है। पंचायत के इस फैसले की जिले भर में चर्चा हो रही है। वहीं, हथौड़ी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Input: Bhaskar

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment