BIHAR

BREAKING: मुजफ्फरपुर में हादसों का रविवार, NH-57 पर कार और ट्रक की भीषण टक्कर में 2 की मौत

Editor
By Editor On August 1, 2021
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है जहां ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है वहीं कुछ और लोग घायल बताए जा रहे हैं.




जानकारी के अनुसार अहियापुर थाना क्षेत्र के गरहा चौक के पास होटल ब्लू डायमंड के सामने एक ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें कार सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई है । वही अभी कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


पूरे मामले की जानकारी देते हुए अहियापुर थाना अध्यक्ष सुनील रजक ने बताया कि थाना क्षेत्र के गरहा चौक के पास होटल ब्लू डायमंड के सामने एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई है जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment