BIHAR

बड़ी खबर ; बिहार के इन 5 जिलों में नए ASP की तैनाती, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Editor
By Editor On July 27, 2021
2 min read 1.2k views

इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने राज्य के 5 जिलों में नए एएसपी की तैनाती की है. अपर पुलिस अधीक्षकों की तैनाती को लेकर सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस खबर में पुलिस अधिकारियों के पदस्थापन की पूरी लिस्ट दी हुई है.




बिहार गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक भोजपुर जिले के रहने वाले कुणाल कुमार को बेतिया के एसएसपी अभियान की जिम्मेदारी दी गई है. इनके अलावा अरवल जिले के रहने वाले ओंकार नाथ सिंह को रोहतास के एएसपी के रूप में तैनाती की गई है. मुजफ्फरपुर के रहने वाले मुकेश कुमार नालंदा एसएसपी अभियान की की जिम्मेदारी संभालेंगे.


इन अफसरों के अलावा गया जिले के रहने वाले दिवेश कुमार मिश्रा को बगहा एसएसपी अभियान और इसी जिले के रहने वाले मोती लाल को नवादा जिले के एसएसपी अभियान के रूप में तैनाती की गई है.


यहां देखिये पूरी लिस्ट –

Input: FirstBihar

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment