BIHAR

अभी अभी ; बिहार में 10 दिनों के लिए बढ़ गया LockDown, CM नीतीश ने किया ऐलान

Editor
By Editor On May 13, 2021
2 min read 1.2k views

बिहार सरकार अगले लॉक डाउन का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

बता दें मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने सभी जिलों के डीएम से लॉक डाउन के संबंध में सुझाव मांगे थे। अधिकांश जिलों के डीएम ने लॉक डाउन की अवधि बढ़ाने का सुझाव दिया था। सभी जिलों के डीएम के सुझाव के बाद राज्य स्तर पर बैठक हुई जिसमें अगले 10 दिनों के लिए लॉक डाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया।


मुख्य सचिव सरकार के निर्णय की देंगे जानकारी
आज शाम 4:30 बजे मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव गृह, तथा प्रधान सचिव स्वास्थ्य 15 मई के बाद लॉकडाउन पर क्या बंदिशे होंगी और किसमें छूट मिलेगी इस बारे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत जानकारी देंगे।


नितीश कुमार ने लिखा
आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।


Ads

Ads

Input:

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment