BIHAR

पटना AIIMS में Duty से गायब मिले तीन मजिस्ट्रेट, तीनो के खिलाफ दर्ज हुई FIR, लगाए गए ये आरोप

Editor
By Editor On May 6, 2021
1 min read 1.2k views

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी कोरोना डेडिकेटेड अस्पताल की विधि व्यवस्था को देखने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती की है. लेकिन मजिस्ट्रेट अपना काम सही से नहीं कर रहे हैं. ऐसे में प्रशासन ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. पटना जिला प्रशासन ने मंगलवार को फुलवारीशरीफ थाने में तीन मजिस्ट्रेट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

सभी पर ड्यूटी से गायब रहने का आरोप
तीनों मजिस्ट्रेट के खिलाफ कोरोना काल में ड्यूटी से गायब रहने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है. बता दें कि तीनों मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति पटना एम्स में की गई थी. एम्स में विधि व्यवस्था और मरीजों को सुचारू रूप से सुविधा मिले इसके लिए उन्हें तैनात किया गया था. लेकिन वे लगातार ड्यूटी से नदारद रहे जिस वजह से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.


जिन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, उनमें संजीत कुमार (कृषि समन्वयक, दुल्हन बाजार), दिलीप ठाकुर (पीआरएस, फुलवारीशरीफ) और शशि कुमार (पीआरएस, फुलवारीशरीफ) शामिल हैं. सभी के खिलाफ एकेडमिक डिजीज एक्ट तहत पटना जिला प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराई है.


पिछले 24 घंटे में मिले 14,794 नए मरीज
बता दें कि बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर करह बरपा रही है. सोमवार की तुलना में मंगलवार को पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दिखी. सोमवार को जहां 11,407 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, वहीं मंगलवार को 14,794 लोग संक्रमित पाए गए. सोमवार को कम मरीज इसलिए भी मिले थे क्योंकि कुल 72,658 लोगों की ही जांच की जा सकी. जबकि मंगलवार को कुल 94,891 लोगों की जांच की गई. इसलिए भी संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ा है.

Ads

Ads

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment