BIHAR

मुजफ्फरपुर: गर्मी के साथ बढ़ रहा AES का प्रकोप, SKMCH में 4 संदिग्ध मरीज भर्ती

Editor
By Editor On April 29, 2021
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर। गर्मी की धमक के साथ एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम के मरीज पहुंचने लगे हैं। एसकेएमसीएच में बुधवार को चार संदिग्ध एईएस के मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें एक की हालत चिंताजनक बनी है। सबका इलाज चल रहा है। साथ ही इस वार्ड में इलाजरत मरीजों की संख्या पांच पर पहुंच गई है।


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

इन बच्चों का चल रहा इलाज
एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में चमकी बुखार के लक्षण से पीडि़त चार बच्चों को भर्ती किया गया। सभी में ब्लड शुगर कम थी। पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट आने पर सभी को एईएस संदिग्ध मानकर प्रोटोकॉल के तहत इलाज किया जा रहा है। इनमें अहियापुर के तीन माह के सन्नी कुमार, औराई के अजीत कुमार, सीतामढ़ी नागपुर के तीन वर्षीय यश कुमार व मोरसंड की रचना कुमारी हैं। अजीत व रचना केजरीवाल अस्पताल से रेफर होकर आई हैैं। दोनों का ब्लड शुगर कम था।

एईएस पीडि़त वैशाली की सोनाक्षी की हालत में सुधार हुआ है। सब ठीक रहा तो दो से तीन दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। शिशु रोग विभागाध्यक्ष सह उपाधीक्षक डॉ. गोपाल शंकर सहनी ने बताया कि भर्ती बच्चों का प्रोटोकॉल के तहत इलाज किया जा रहा है। एसकेएमसीएच में इस साल एईएस पीडि़त दो की मौत हो गई। वहीं, छह बच्चों को क्योर होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Ads

Ads

Input: JNN

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment