BIHAR

मौर्य एक्सप्रेस में यात्री की मौत से हड़कंप, गोरखपुर से समस्तीपुर जाने के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

Editor
By Editor On April 29, 2021
1 min read 1.2k views

गोरखपुर से हाटिया जाने वाली डाउन मौर्य एक्सप्रेस में बुधवार की दोपहर यात्री की मौत हो गई। मृतक 37 वर्षीय मो. अशरफ आलम दरभंगा के हायाघाट थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर का रहने वाला था। वह अपने भाई के साथ बोगी नंबर एस एक में सवार होकर गोरखपुर से समस्तीपुर जा रहे थे।


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

इस दौरान रास्ते में उनकी तबियत बिगड़ने लगी। अधिक बेचैनी होने पर रेलवे अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद वे बेहोश हो गए। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेन रुकने पर आरपीएफ व मेडिकल की टीम बोगी में पहुंची।


रेलवे के चिकित्सक डॉ. शालिग्राम चौधरी ने अशरफ की जांच की। जांच के पश्चात उन्होंने अशरफ को मृत घोषित कर दिया। भाई ने शव को जंक्शन पर उतारे जाने से इंकार कर दिया। उन्होंने समस्तीपुर में शव उतारकर एम्बुलेंस से हायघाट ले जाने की बात कही। वहीं यात्री की मौत के बाद बोगी में यात्रा कर रहें अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया। कोरोना से मौत की आशंका जताते हुए कई यात्री दूसरे बोगियों में सवार हो गए।

Ads

Ads

Input: Hindustan

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment