बिहार में प्रतिदिन हजारों की संख्या में कोरोना के मामले सामने आ रहे है , कोरोना के दूसरी लहर के बीच कई जिलों में कोरोना गाइडलाइन महज मजाक बनकर रह गया है। इस बीच पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी करते सभी जिला के सीनियर एसपी , एसपी को निर्देश जारी किया है – शादी विवाह श्राद्ध अन्य सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी आयोजक को थाने को देनी होगी साथ ही थाने के द्वारा गाइडलाइन का पूरी तरह पालन कराए जाने को लेकर कार्रवाई करनी होगी।





एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमित कुमार ने इस संबंध में सभी एसपी को निर्देश जारी किया है कि शादी विवाह सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रम में गाइडलाइन का पूरी तरह पालन कराए जाने के लिए कर कार्रवाई सुनिश्चित करें, और सभी जिले से कहा गया है कि इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखें।अगर कोई आयोजक आदेश की अवहेलना करें तो करवाई करें।


सम्बंधित ख़बरें
बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी करने के लिए सुनहरा अवसर, करना होगा बस ये काम…
ANIMAL ने बाहुबली-2 को पछाड़ा, खतरे में अब इन दो फिल्मों का ये Record…
पैसा कमाने वालों पर भारी पड़ रहे है बेरोजगार, इस मामले में निकले आगे…
मुश्किल में पड़ीं देश की पहली ट्रांसजेंडर विधायक, मामला हुआ दर्ज
बिना सूचना के गायब थे 58 गुरुजी, के के पाठक ने लिया एक्शन और फिर….



