BIHAR

प्रशासन की सख्ती, कोरोना गाइडलाइन का पालन न करना पड़ा भारी, मॉल सहित पांच दुकान सील

Editor
By Editor On April 25, 2021
1 min read 1.2k views

गया। शहर के जीबी रोड तथा अन्य मार्गों व बाजार क्षेत्रों में शनिवार को कोविड-19 गाइडलाइन के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में एक मॉल सहित कुल पांच दुकानों को कोविड गाइडलाइन का अनुपालन नहीं किए जाने के कारण एक सप्ताह के लिए सील कर दिया गया।


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

नगर आयुक्त सावन कुमार, एसडीओ इंद्रवीर कुमार, नगर पुलिस उपाधीक्षक राज कुमार व अंचलाधिकरी राजीव रंजन द्वारा कोविड गाइडलाइन के पालन को लेकर शहर में संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान सड़क पर कई लोगों से मास्क नहीं पहनने के कारण जुर्माना वसूला गया।


जीबी रोड के दो दुकानदारों द्वारा जिला प्रशासन द्वारा जारी दाएं बाएं के अनुसार दुकान खोले जाने का उलंघन किए जाने के कारण सील किया गया। केपी रोड के दो दुकानों को कोविड़ गाइडलाइन नहीं पालन किए जाने के कारण सील किया गया। जांच के क्रम में एक बड़े मॉल को भी कोविड के गाइडलाइन नहीं पालन करने के कारण सील किया गया।


इस मॉल में एक साथ सैकड़ों से भी ज्यादा के संख्या ग्राहक पाए गए। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग व कोवीड के अन्य गाइडलाइंस का भी पालन नहीं किया जा रहा था। इस अभियान के बाद लोगों से अपील की गई कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी लोग निश्चित रूप से सरकार द्वारा जारी दिशनिर्देशों का पालन करें। मास्क अनिवार्य रूप से पहनें, सामाजिक दूरी का अवश्य पालन करें। साथ ही सरकार द्वारा समय-समय पर निर्गत सभी दिशनिर्देशों का पालन करें।

Ads

Ads

Input: Hindustan

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment