BIHAR

दिल्ली में LockDown; शराब ठेकों के बाहर जबरदस्त भीड़, घरों में स्टॉक करने की मची होड़

Editor
By Editor On April 19, 2021
1 min read 1.2k views

देश की राजधानी में कोरोना संक्रमण के चरम पर पहुंचने के बाद दिल्ली सरकार ने आज रात दस बजे से छह दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक करने के बाद लॉकडाउन का ऐलान किया। लॉकडाउन की खबर मिलते ही शराब के शौकीनों का तो जैसे चैन ही छिन गया। फौरन नजदीकी ठेके की तरफ दौड़ पड़े। कई जगह दुकानों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। कुछ दुकानों पर सोशल डिस्‍टेसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आईं।


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

दिल्ली के खान मार्केट स्थित शराब की इस दुकान के बाहर बड़ी संख्‍या में लोग जमा थे। सोशल डिस्‍टेंसिंग के बारे में तो जैसे इन लोगों को पता ही नहीं था या शायद शराब लेने की कुछ ज्‍यादा ही जल्‍दी थी। आपको बता दें कि दिल्‍ली सरकार ने 6 दिन का लॉकडाउन किया है। ऐसे में लोग उसी हिसाब से शराब का स्‍टॉक खरीद कर ले जा रहे हैं।

इसी दौरान, शिवपुरी गीता कॉलोनी में एक दुकान पर शराब खरीदने आई एक महिला का कहना है कि इंजेक्शन फायदा नहीं करेगा, ये शराब फायदा करेगी… मुझे दवाईयों से असर नहीं होगा, पेग से असर होगा…

आपको बता दें कि आज रात दस बजे से लग रहा लॉकडाउन अगले सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। इस दौरान सभी आवश्यक सेवाओं को इससे बाहर रखा गया है। खानपान, मेडिकल और शादी समारोह संपन्न होंगे। शादी समारोह में अधिकतम 50 लोग हिस्सा ले सकेंगे और इसके लिए पास जारी किया जाएगा।

सीएम केजरीवाल ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से दिल्ली में प्रतिदिन कोरोना के करीब 25 हजार से अधिक नए मरीज सामने आ रहे थे। जिसके कारण स्वास्थ्य प्रणाली चरमराई तो नहीं थी लेकिन वह तनाव में आ गयी थी। उन्हेांने वर्तमान परिस्थिति को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि जनता के सहयोग के बिना कोरोना की कड़ी को तोड़ा नहीं जा सकता है।

Ads

Ads

Input: Hindustan

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment