BIHAR

मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट के 3 कर्मी निकले Corona पॉजिटिव, कोर्ट परिसर हुआ सैनेटाइज

Editor
By Editor On April 13, 2021
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर: सिविल कोर्ट के तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को कोर्ट परिसर में सैनेटाइजेशन का कार्य किया गया। नगर निगम कर्मियों ने कोर्ट रूम, कार्यालय, बरामदा व रास्ते आदि जगहों को सैनेटाइज किया।


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

वहीं कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सोमवार को सिविल कोर्ट में वर्चुअल माध्यम से कार्यवाही शुरू हुई। इस कारण परिसर में भीड़भाड़ कम रही। कोरोना के संक्रमण के कारण बड़ी संख्या में पक्षकार कोर्ट परिसर नहीं पहुंच सके। एडवोकेट्स एसोसिएशन के महासचिव बिरेंद्र कुमार लाल ने बताया कि फिजिकल माध्यम से सुनवाई शुरू होने से परिसर में लगने वाली भीड़ में कमी आयी है।


वर्चुअल माध्यम से अधिवक्ता अपने घर से ही मोबाइल के माध्यम से अदालती कार्यवाही में शामिल हो रहे हैं। कर्मियों के पॉजिटिव होने के बाद विशेष सतकर्ता बरती जा रही है। वहीं टीकाकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। कोर्ट परिसर स्थित पीएचसी में तीसरे दिन सोमवार को भी टीकाकरण जारी रहा।

Input: Hindustan

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment