BIHAR

सोनपुर रेल मंडल के 24 कर्मी हुए Corona संक्रमित, आज बंद रहेगा कार्यालय

Editor
By Editor On April 9, 2021
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर। सोनपुर मंडल कार्यालय के कई रेल कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव होने से हड़कंप मचा है। एक बार में करीब 24 रेलकर्मी संक्रमित मिले हैं। इसके बाद से कार्यालय बंद करने का निर्देश दिया गया है। पत्र जारी करते हुए सोनपुर मंडल के सीनियर डीपीओ ने कहा कि कार्यालय शुक्रवार को बंद रहेगा।


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

इसके अलावा सभी रेलकर्मी कोरोना जांच कराएंगे। जो भी रेलकर्मी एक हफ्ते के भीतर सोनपुर गए हैं। उन्हें अपनी जांच कराने का निर्देश दिया है। मुजफ्फरपुर के एक टेलीकॉम विभाग के अधिकारी सोनपुर से आने के बाद ही संक्रमित हुए थे। उन्हें होम क्वारंटाइन में भेजा गया है।

Input: Hindustan

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment