BIHAR

मुजफ्फरपुर के SKMCH में Corona से सीतामढ़ी की महिला की मौत, मचा हड़कंप

Editor
By Editor On April 8, 2021
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर। जिले में बुधवार को कोरोना के 92 नए पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, एसकेएमसीएच में चार दिनों से इलाजरत सीतामढ़ी की 55 वर्षीया महिला की मौत हो गई। इसकी पुष्टि एसकेएमसीएच अधीक्षक बीएस झा ने की है।



उन्होंने बताया कि एसकेएमसीएच में अब नौ मरीजों का इलाज चल रहा है। इधर, बुधवार को 4436 सैंपलों की जांच की गई। इसमें जंक्शन पर सात लोग पॉजिटिव मिले।

Muzaffarpur Wow Ads Insert Website


इनमें एक रेल अधिकारी व अन्य यात्री हैं। प्रधान डाकघर में भी छह लोग पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 344 पहुंच गई है।

Input: Hindustan

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment