BIHAR

बिहार में होली के दिन हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से मातम में बदला जश्न, आधा दर्जन को लगी गोली, 3 की हुई मौत

Editor
By Editor On March 29, 2021
1 min read 1.2k views

मधुबनी। बेनीपट्टी थाना के महमदपुर गांव में होली के दिन अबीर-गुलाल की जगह गोलियों की बौछार हो गई। होली खून के रंग से लाल हो गई। इस गोलीबारी में तीन लोगों के मौत की सूचना है। तीन की हालत गंभीर है। हालांकि, पुलिस अभी केवल दो मौत की पुष्टि कर रही है। घटनास्थल से पुलिस ने आठ खोखा, चार टूटे हुए दांत व दो बाइक बरामद कर जब्त की है। घटना सोमवार को दोपहर करीब दो बजे की है।

Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

दो पक्षों के बीच का विवाद होली के दिन सोमवार को अचानक हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान अंधाधूंध करी 20 से 25 राउंड फायरिंग हो गई। छह लोगों को गोली लगी है। रणविजय सिंह व राणा प्रताप सिंह की छाती व पेट में गोली लगने से मौत हो गई। इन दोनों के मौत की पुष्टि पुलिस भी कर रही है। इसके अलावा रुद्रनाथ सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, विरेंद्र कुमार सिंह को भी गोली लगी है। बताया गया है कि इनमें से तीन को डीएमसीएच एवं एक को सदर अस्पताल, मधुबनी रेफर किया गया। दरभंगा गए तीन घायलों में एक की मौत दरभंगा के एक निजी अस्पताल में होने की सूचना है।

 

तालाब की मछली को ले चल रहा था विवाद :  

बताया जा रहा है कि गांव में तालाब की मछली मारने को लेकर दो पक्षों के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद में सोमवार को यह घटना घटी है। घटना को लेकर गांव में तनाव कायम है। एसपी डॉ. सत्यप्रकाश खुद घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे। उनके अलावा एमएलसी घनश्याम ठाकुर ,  एसडीएम अशोक कुमार मंडल, डीएसपी अरुण कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन , बीडीओ मनोज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर सूचना मिलते ही पहुंचे। तनाव को देखते हुए गांव में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर चुकी है।

 

एसपी ने गठित की पुलिस टीम :

घटनास्थल का मुआयना करने के बाद एसपी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी के नेतृत्व में चार थानाध्यक्षों की टीम गठित की गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। सभी आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी होगी और पुलिस मामले का पर्दाफाश करेगी।

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment