BIHAR

बिहार में कल से मौसम बदलेगा अपने तेवर, तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठिठुरन

Editor
By Editor On January 11, 2021
1 min read 1.2k views

पटना. प्रदेश के मौसम में अगले चौबीस घंटे कोई बदलाव नहीं होने के आसार हैं.रविवार की तरह सोमवार को भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ा हुआ रहेगा.

राहत की बात है कि इस बेचैनी भरी गर्माहट से मंगलवार से छुटकारा मिल सकता है. दरअसल आइएमडी पटना का पूर्वानुमान है कि मंगलवार से न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार बन रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक मंगलवार से उत्तरी-पश्चिमी हवा बहने लगेगी. इसकी रफ्तार भी अधिक रहेगी. लिहाजा मौसम में बदलाव आना स्वाभाविक है.

Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

फिलहाल पिछले कुछ दिनों की भांति रविवार को भी प्रदेश के आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाये रहे. जिसकी वजह से पटना और गया का उच्चतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 26.8 और गया का 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

भागलपुर और पूर्णिया का उच्चतम तापमान क्रमश: सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.7 और दो डिग्री अधिक 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

सुबह 10बजे हुई पहली लैंडिंग, देर से उड़े 10 विमान
इधर पटना एयरपोर्ट के आसपास रविवार की सुबह में विजिबिलिटी एक हजार मीटर से नीचे रहने के कारण सुबह 10.08 बजे पहली लैंडिंग हुई.

एयर इंडिया की बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट AI573 यहां उतरने वाली पहली फ्लाइट थी, जो निर्धारित समय से तीन मिनट की देरी से लैंड हुई.

स्पाइसजेट की दिल्ली से पटना आनेवाली फ्लाइट SG8741 यहां उतरने वाली पहली शेडयूल फ्लाइट थी, जिसका समय सुबह 8.20 बजे था. लेकिन दो घंटा 25 मिनट की देरी के कारण यह पटना एयरपोर्ट पर सुबह 10.45 में एयर इंडिया की बेंगलूरु वाली फ्लाइट के बाद लैंड हुई.

इसके साथ अन्य 9 फ्लाइटें भी एयरपोर्ट पर देर से आयीं और गयीं. इनमें सबसे अधिक देर G8158 थी जो 2 घंटा 45 मिनट की देरी से दिल्ली से आयी.

गो एयर की G8507 भी 1.35 घंटा की देरी से आयी. अन्य विमानों की देरी एक घंटा से कम की थी. जो फ्लाइट जितनी देर से आयी, उतनी ही देर से उड़ी भी.

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment