BIHAR

मालकिन की मौत के बाद 5 दिन तक श्मशान घाट पर भूखा-प्यासा बैठ इंतजार करता रहा वफादार कुत्ता

Editor
By Editor On May 8, 2021
1 min read 1.2k views

बिहार के गया में एक वफादार कुत्ते की सच्ची कहानी सुन कर फिल्म ‘तेरी मेहरबानियां’ के वफादार कुत्ते की बरबस याद आ जाएगी. फिल्म में उसके मालिक को कुछ गुंडे मार देते हैं, जिसका बदला वफादार कुत्ते लेता है. कुछ ऐसा ही वाकया गया में भी देखने की मिला है, जहां मालकिन के निधन के बाद बाद उस जगह पर जहां पर मालकिन की दाह संस्कार किया गया, उस जगह पर एक कुत्ता करीब 4 दिन से भूखा प्यासा बैठा रहा और अपनी मालकिन के आने का इंतजार करता रहा. इस दौरान कई लोगों ने कुत्ते को वहां से हटाना चाहा, लेकिन कुत्ते ने सभी को भोंकते हुए सभी को भगा दिया.


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

मामला गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल के शेरघाटी शहर के सत्संग नगर के रहने वाला भगवान ठठेरा की पत्नी की मौत बीते 1 मई को अचानक हो गई थी, मृतका का राम मंदिर घाट पर मोहर नदी के पास अंतिम संस्कार किया गया था, अंतिम संस्कार में परिजनों के साथ उनका कुत्ता भी आया था. अंतिम संस्कार के प्रक्रिया के समाप्त होने के बाद सब लोग लौट गए लेकिन कुत्ता वहीं बैठा रहा, जो पिछले 5 दिनों तक भूखा प्यासा बैठा रहा. स्थानीय लोगों की मुताबिक शुरू में लोगों को कुछ समझ में नहीं आया लेकिन जब एक कुत्ता को लगातार 4 दिन तक अंतिम संस्कार वाली जगह पर बैठा हुआ देखा तो लोगों ने खोज खबर ली.


स्थानीय लोगों ने बताया कि ये बेजुबान और स्वामीभक्त अपने मालकिन की मौत से इतना दुखी था कि वह अंतिम संस्कार वाली जगह से हटना ही नहीं चाह रहा था, यहां तक कि कुछ लोग जब उसे हटाने गए तो उन पर गुस्से में भौंकने लगा, लेकिन आम लोग भी चिंतित थे कि वह 4 दिनों से भूखा प्यासा बैठा है ऐसे में उसकी जान चली जा सकती है. इसके बाद जब लोगों को इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं नजर आया तो कुछ लोगो ने कुत्ते को खिलाने के लिए खाना भी रखा लेकिन कुछ खाया नही, तब सभी लोग वापस लौट गए. हालांकि पांचवें दिन यह कुत्ता दिखाई नहीं दिया.


लोगों ने बताया कि मालकिन सालों से कुत्ता को पाले हुए थे कुत्ता को खाना मिला कि नहीं सबसे ज्यादा और चिंतित रहती थी, लोग बताते हैं कि दिन हो या रात कुत्ता को खिलाने के बाद ही खाना खाती थी, जब कभी दूसरे मुहल्ले में कुत्ता चला जाता था और उसको लौटने में देर हो जाती थी. वह काफी चिंतित हो जाती थी कुत्ता को ढूंढने के लिए कई मोहल्ले का चक्कर भी लगाती थी. यही कारण है कि कुत्ता भी उन्हें काफी प्यार करता था. हमेशा उनके पास ही रहा करता था, लेकिन एक कुत्ता और मालकिन के प्यार का यह अनूठा सच्ची कहानी सालों साल हमेशा याद दिलाती रहेगी.

Ads

Ads

Input: News18

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment