BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

73 के बदले अब 78 रुपए में मिलेगा सीएनजी, पटना सहित पूरे बिहार में बढ़ेगा आटो का किराया, लोग होंगे परेशान

आज से सीएनजी-पीएनजी दर में 6.85 फीसदी की वृद्धि, ऑटो भाड़ा बढ़ाने की हो रही तैयारी, ऑटो चालकों की चेतावनी, 80 पहुंचा तो किराया बढ़ेगा : राजधानी में दो सप्ताह के अंदर लगातार दूसरी बार सीएनजी और पीएनजी गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। शनिवार से पटना जिले में सीएनजी गैस और पीएनजी गैस की दर में 6.85 फीसदी की वृद्धि होगी। एक फिर से गेल कंपनी ने पैसा में नहीं रुपए में गैस की कीमत में वृद्धि किया है। सीएनजी और पीएनजी दोनों पर 5 रुपया प्रति किलो पहले की तुलना में बढ़ा दी गई है। सीएनजी 77.96 रुपया प्रति किलो मिलेगा जबकि पहले 72.96 रुपया प्रति किलो था। वहीं पीएनजी 44.87 रु. प्रति किलो मिलेगा जबकि पहले 39.87 रु. था। गैस की कीमत बढ़ने से सीएनजी मोटर कार मालिकों और किचन पर 5 रुपया का बोझ पहले की तुलना में और बढ़ जाएगा।

Sponsored

ऑटो चालकों की चेतावनी, 80 पहुंचा तो किराया बढ़ेगा
पटना जिले में करीब 15000 सीएनजी ऑटो चल रहे हैंै। सबसे अधिक सीएनजी की खपत सीएनजी ऑटो से ही है। दर में वृद्धि होने से ऑटो मालिकों ने किराया बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा अगर सीएनजी की कीमत 80 रुपया प्रति किलो से पार हुई तो ऑटो किराया बढ़ना तय है।

Sponsored

4000 सीएनजी मोटर कार मालिकों पर पहले की तुलना में 5 रु. बढ़ा बोझ
पेट्रोल की तुलना में सीएनजी की कीमत कम होने के कारण शहर के लोग सीएनजी कार तेजी खरीद रहे हैं। साथ ही पेट्रोल से सीएनजी में कर्न्वट करा रहे हैं। लेकिन, अब सीएनजी की कीमतों में भी वृद्धि हो रही है। शनिवार को सीएनजी प्रति किलो 5 रुपया बढ़ जाएगा। इससे करीब 4000 सीएनजी मोटर कार मालिकों पर सीधे 5 रु. का बोझ बढ़ेगा। शुक्रवार की 12 बजे रात तक सीएनजी कार में 10 किलो सीएनजी डालने में 729.6 रु. लगता था, शनिवार से 779.6 रु. लगेगा।

Sponsored

पटना में तीन और स्टेशन हुए चालू
शुक्रवार को पटना के परसा बाजार, बाइपास भूतनाथ और बाढ़ में एक-एक सीएनजी स्टेशन चालू हो गया। पटना गेल कंपनी के जीएम एके सिन्हा कहा कि जिले में सीएनजी स्टेशन की संख्या अब 20 हो गई है।

Sponsored

58.55 रु./किलो था सीएनजी पटना में अप्रैल 2020 में
पीएनजी की कीमत बढ़ने पर शहर के 7000 घरों की रसोई पर बढ़ेगा बोझ
पीएनजी की कीमत दर बढ़ने से शहर के 7000 घरों में इसका सीधे असर पड़ने जा रहा है। अगर आपके घर हर महीना 15 किलो पीएनजी गैस की खपत होती है तो 598.05 रु की जगह शनिवार से 673.05 रुपया लगेगा।

Sponsored

पटना जिला में 20 सीएनजी स्टेशनों पर सीएनजी मिल रहा है। रूकनपुरा, दीघा, दानापुर, कंकड़बाग, बाइपास, बीहटा, नौबतपुर, मसौढ़ी, परसा बाजार, बाइपास भुतनाथ, बाढ़, फतुहा, बख्तियारपुर, ट्रांसपोर्ट नगर, जीरो माइल और गोला रोड एक-एक सीएनजी स्टेशन चालू है। इसमें बाढ़, भूतनाथ और परसा बाजार में शुक्रवार को चालू किया गया है। इसके अलावे 17 सीएनजी स्टेशन पहले से चालू है।

Sponsored

Comment here