ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsCricketMUZAFFARPURNationalPoliticsSPORTSSTATE

4 गेंद पर चाहिए थे 16 रन; धोनी ने 6, 4, 2, 4 स्काेर कर जिताया, असंभव को कर दिखाया संभव

4 गेंद पर चाहिए थे 16 रन; धोनी ने 6, 4, 2, 4 स्काेर कर जिताया : चेन्नई चेज करते हुए आखिरी गेंद पर रिकॉर्ड आठवीं बार जीती सीजन का पहला एल क्लासिको संभवत: इस बार का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मुकाबला बन गया होगा। वजह, सबसे सफल मुंबई और डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई के बीच प्लेऑफ की रेस में बने रहने की होड़ थी, जिसमें मुंबई हारकर पिछड़ गया। चेन्नई के लिए धोनी एक बार फिर फिनिशर साबित हुए। आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे। जयदेव उनडकट ने प्रिटोरियस (22) को आउट कर मुंबई की जीत की उम्मीदें जगाईं।

Sponsored

अगली गेंद पर ड्वेन ब्रावो ने एक रन लिया। अब आखिरी 4 गेंद में 16 रन की जरूरत थी और स्ट्राइक पर थे धोनी। उन्हांेने 6, 4, 2, 4 स्कोर कर टीम को सीजन की दूसरी जीत दिला दी। मुंबई की यह टूर्नामेंट में लगातार सातवीं हार है और टीम प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर खड़ी है। मुंबई आईपीएल इतिहास में पहली टीम बनी, जिसने शुुरुआती लगातार सात मैच गंवाए। वहीं, चेन्नई ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आठवीं बार आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की, जो रिकॉर्ड है।

Sponsored

Comment here