BIHARBreaking NewsCRIME

20 लाख रुपए नहीं मिले तो बहनोई ने सबसे छोटे साले काे किया अगवा, आंख निकाली चेहरे को जलाया

मासूम अंशु की निर्मम हत्या ने नवादा को झकझोर दिया है। मंगलवार को गया जिले के नीमचक बथानी थाना इलाके में एक पहाड़ी के पास बच्चे का शव मिला। आरोप है कि बच्चे के जीजा ने ही ससुर से 20 लाख रुपए ना मिलने से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी। चेहरे को तेजाब से जला दिया और आंखें तक निकाल ली। बच्चे का 10 मार्च को 8वां जन्मदिन था। परिजन बर्थडे सेलिब्रेट करने की तैयारी में थे। पर इस घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं। रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया है।

Sponsored

पुलिस ने मृतक के जीजा इंद्रजीत कुमार, जीजा के पिता संजय यादव व चाचा विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

Sponsored

पुलिस ने अंशु हत्याकांड के आरोप में उसके जीजा इंद्रजीत कुमार, जीजा के पिता संजय यादव व चाचा विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इंद्रजीत की अंशु की बहन से एक साल पहले ही शादी हुई थी।

Sponsored
अंशु का शव गया जिले से बरामद किया गया।

अभी कुछ दिनों पूर्व अंशु के पिता सुनील कुमार ने अपनी एक जमीन 40 लाख रुपए में बेची थी। इंद्रजीत को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने ससुर से 20 लाख रुपए किसी काम के लिए मांगे थे। पर इंद्रजीत को रुपए नहीं मिले। इसके बाद से इंद्रजीत अपने ससुराल पक्ष से नाराज था।

Sponsored

रोते-बिलखते परिजन।

Sponsored

अंशु अपने परिवार में तीन बहन और दो भाई में सबसे छोटा था। उसकी हत्या ने पूरे परिजनों को सदमे में ला दिया है। अंशु की हत्या उसके अपहरण के बाद की गई है। परिजनों के अनुसार, अंशु 8 जनवरी को घर के पास साइकिल चला रहा था। तभी उसे अगवा कर लिया गया। देर रात तक परिजनों ने उसे ढूंढ़ा पर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद अंशु के दादा ने थाने में 3 लोगों के खिलाफ अपहरण की FIR दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने 9 जनवरी को रोड जाम भी किया था।

Sponsored

Comment here