InternationalNational

फ़्रांसिसी मैम का बिहारी छोरे पर आया दिल, सात समंदर पार कर आई और किया कोर्ट मैरिज

मुंगेर: फ्रांस के नॉर्दन में रहने वाली एक युवती सात समंदर पार कर अपने प्रेमी को जीवन साथी बनाने के लिए बिहार के मुंगेर पहुंच गई। शुक्रवार को जिला अवर निबंधक सह विवाह पदाधिकारी सत्यनारायण चौधरी के न्यायालय में शर्लिन (Sherlyn Of France) ने अपने प्रेमी रणवीर से कोर्ट मैरिज (French Girl Married A Young Man From Munger) भी कर लिया।भारतीय संस्कृति ने शर्लिन को इतना प्रभावित किया कि, वो सात समंदर पार कर अपने माता पिता के साथ अपने देसी दूल्हा रणवीर के साथ सात फेरे (French Bride Marriage With Bihari Groom In Munger) लेने के लिए पहुंच गई।

Sponsored

रोचक है प्यार की कहानी

Sponsored

बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड के नयागांव मुंगरौरा (Foreign bride came to Nayagaon Mungraura of Jamalpur block) के रहने वाले सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी नरेश प्रसाद के पुत्र रणवीर कुमार 2015 में मास्टर इन इंटरनेशनल मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए ऑडीनेशिया कॉलेज नॉर्दन फ्रांस गए थे।उसी कॉलेज के बगल में लिसा ग्राफिक कॉलेज में ग्राफिक डिजाइनर का कोर्स शार्लीन पियो कर रही थी। जहां इन दोनों की आंखें चार हो गई। दोनों का कॉलेज का कैंपस एक ही था, इसलिए दोनों का मिलना जुलना लगातार बढ़ता गया। शर्लिन और रणवीर ने साथ जीने मरने की कसमें खाई. 2017 में रणवीर का कोर्स पूरा हुआ और रणवीर जॉब मार्केटिंग एवं सेल्स मैनेजर के रूप में वहां जॉब करने लगा। इस दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा।

Sponsored

कोरोना के कारण शादी में हुई देरी:

Sponsored

रणबीर ने कहा कि, शादी तो पहले ही हो जाती लेकिन 2020 में कोरोना की लहर के कारण वर्क फ्रॉम होम के कारण वह भारत वापस लौट आए. लेकिन इस दौरान हम दोनों के बीच मोबाइल से बात होती रही। हम लोगों ने शादी के लिए अपने माता-पिता को भी राजी कर लिया था। शादी के लिए हम लोगों ने 17 जनवरी 2022 को ऑनलाइन आवेदन दिया था। एक माह बाद शुक्रवार 18 फरवरी 2022 को हम लोगों ने विवाह निबंधन पदाधिकारी सत्यनारायण चौधरी के समक्ष कोर्ट मैरिज कर लिया है।

Sponsored

फ्रांसिस शर्लिन अपने माता बेथरिस पिओ, पिता डोमनिक पिओ के साथ भारत आई और कोर्ट मैरिज में भी अपने माता-पिता के साथ पहुंची। वहीं दूल्हा रणवीर कुमार अपने पिता नरेश प्रसाद, अपने दोस्त सोनू मंडल एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ निबंधन कार्यालय पहुंचा था। यहां विवाह निबंधन पदाधिकारी ने सत्यनारायण चौधरी ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शादी पर अपनी मोहर लगाकर ,दोनों को मैरिज सर्टिफिकेट प्रदान किया।

Sponsored

शादी के बाद मिठाई खिलाकर एक दूसरे को दी बधाई:

Sponsored

कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट मिलने के बाद दोनों के परिजन एवं दोस्तों ने नव दंपत्ति को बधाई दी। नव दंपत्ति शर्लिन और रणवीर ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शादी की खुशियां मनाई। दोनों हाथों में हाथ डालकर कोर्ट परिसर से बाहर निकले और गाड़ी में बैठकर चले गए।

Sponsored

मेहंदी लगा कर आई थी विदेशी दुल्हनिया:

Sponsored

शर्लिन पिओ कोर्ट मैरिज करने अपने माता-पिता के साथ पहुंची थी। लेकिन भारतीय परंपरा वह नहीं भूली थी। हाथों में मेहंदी रचा कर वह शादी के लिए पहुंची थी। हाथों की मेहंदी दिखाते हुए वह काफी खुश थीं और उसके माता-पिता भी इस शादी से खुश थे। मौके पर शार्लिन ने कहा कि, पढ़ाई के दौरान हम दोनों ने एक दूसरे को दिल दिया। मुझे भारतीय कल्चर बहुत पसंद है और यहां का खानपान भी बेहद पसंद है।

Sponsored

हिंदू रीति रिवाज से भी होगी शादी:

Sponsored

रणवीर के पिता सेवानिवृत्त नरेश प्रसाद कोर्ट मैरिज के दौरान इतने खुश थे कि वे भांगड़ा करने लगे। उन्होंने कहा कि हम बहुत खुश हैं कि हमारा बेटा विदेशी मेम को लाया है और फ्रांस की शर्लिन भी हम लोगों के साथ घुल मिल गई है। हम लोग पहले भी इससे मोबाइल पर बात करते थे। उन्होंने कहा कि अभी तो कोर्ट मैरिज हुआ है। आज अंतिम दिन लग्न का होने के कारण सगाई भी की जाएगी और हिंदू रीति रिवाज से बहुत जल्द शादी भी दोनों की कराई जाएगी।

Sponsored

पिता ने कहा कि दोनों की शादी हम अग्नि के सात फेरे लेकर करवाएंगे, क्योंकि फ्रांस के रहने वाले शर्लिन के माता-पिता को भी भारतीय संस्कृति पसंद है। कोर्ट मैरिज के बाद रणवीर कुमार ने कहा कि, हम लोग भी अपने संस्कृति के अनुसार इस शादी के बंधन को सात जन्मों में बांधने के लिए अग्नि के सामने सात फेरे लेकर सुर्ख लाल रंग से विदेशी दुल्हनिया को सिंदूर देकर देसी दुल्हनिया बनाएंगे।

Sponsored

Comment here