ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

स्टेज पर आई प्रेमिका की याद तो शादी से मुकरा:मोतिहारी में जयमाला के बाद दूल्हे ने रोकी शादी, दुल्हन वालों ने बनाया बंधक

मोतिहारी में एक दूल्हे ने जयमाला के स्टेज पर शादी से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर दुल्हन के घर वालों ने दूल्हे समेत उसके परिजनों को बंधक बना लिया। मामला जिले के गायत्री नगर का है। शुक्रवार को गई बारात अब तक वापस नहीं लौटी है। सभी का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। लड़की पक्ष के ही किसी व्यक्ति ने दूल्हे के घर इसकी सूचना दी कि सभी को एक कमरे में बंद करके रखा गया है।

Sponsored

दरअसल, बेतिया के योगापट्टी थाना के बेलनवा निवासी ब्रजकिशोर शुक्ला के छोटे बेटे सर्वेश शुक्ला की शादी 6 महीने पहले मोतिहारी के गायत्री नगर निवासी स्वर्गीय ओम पांडे की बेटी से तय हुई थी। शादी 10 जून को होनी थी। निर्धारित तिथि को बारात बेतिया के योगापट्टी से मोतिहारी पहुंच गई।

Sponsored

वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हुआ ही था कि जयमाला के बाद दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे दुल्हन पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और दूल्हे के पिता चाचा रामाधार शुक्ला, नंदकिशोर शुक्ला, भाई रवि कांत शुक्ला, चचेरे भाई मनकेश्वर शुक्ला, मणि कांत शुक्ला, संजय कांत शुक्ला फूफा चंद्रमणि तिवारी, बहनोई बृजेश तिवारी सहित दर्जनों से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया। हालांकि, दूल्हा मौके से फरार बताया जा रहा है।

Sponsored

दबी जुबान चर्चा है कि लड़का का एक महिला से अवैध संबंध है। इस कारण उसने अंतिम समय में शादी करने से इनकार किया। यह आरोप लड़की के परिजनों ने भी लगाया है। हालांकि, इस संबंध में अभी लड़का पक्ष का बयान नहीं आया है।

Sponsored

स्टेज पर प्रेमिका की आई याद तो शादी से किया इनकार

Sponsored

गांव वालों और आसपास के लोगों का कहना है कि लड़के का एक शादीशुदा महिला से कथित तौर पर अफेयर है। पहले तो वह शादी के लिए राजी हो गया है, लेकिन अंत समय में वह उसको नहीं भूल सका। यही कारण है कि वह किसी से शादी नहीं कर रहा है।

Sponsored

दहेज के पैसे वापस करने की मांग

Sponsored

दुल्हन पक्ष का कहना है कि 12 लाख रुपए नकद दिया गया था। साथ ही तकरीबन 7 से 8 लाख रुपए शादी में खर्च हो गया है। सबकुछ खर्च होने के बाद शादी से इनकार कर दिया। ऐसे में जो भी खर्च लगा है वह पैसा लौटाए। बताया जा रहा है कि लड़के वाले पैसे के बदले लड़की के परिजनों को जमीन देने के लिए तैयार हैं। जिसकी रजिस्ट्री लड़की वालों के नाम से होगी। इसके बाद ही बंधक बने लोगों को छोड़ा जाएगा।

Sponsored

6 माह पहले हुई थी रिंग सेरेमनी

Sponsored

ऐसा नहीं कि पहले दूल्हे ने दुल्हन को नहीं देखा था। शादी से 6 माह पहले बेतिया स्थित काली बाग मंदिर में दोनों पक्षों के रिश्तेदारों के साथ लड़की और लड़के ने एक दूसरे को रिंग पहनाकर रिंग सेरेमनी के रस्म को पूरा किया था।

Sponsored

वहीं, इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष विजय राय ने बताया, ‘जानकारी मिली कि शादी के विवाद को लेकर दूल्हे पक्ष को बंधक बनाया गया हैं। इसके बाद पुलिस टीम गई थी। दोनों पक्ष ने कहा कि शादी टूटने का मामला है, इसे लेकर आपस में बैठकर मामले का समाधान कर रहे हैं। बंधक बनाने वाली कोई बात नहीं है। दोनों परिवार के 5-5 लोग बैठकर आपस में ही समझौता कर रहे हैं। उन लोगों का कहना था कि शादी नहीं करनी है। इसलिए हमलोग आपस में बैठकर ही मामले का निपटारा कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस वहां से वापस चली आई।’

Sponsored

Comment here