AUTOMOBILESBIHARBreaking NewsBUSINESSPoliticsTravel

सरकारी सिटी बसों का किराया 5 रुपया बढ़ा, सिटी बसों में भी सफर करना हुआ महंगा

PATNA- न्यूनतम एक और अधिकतम पांच रुपए किराया बढ़ा, इलेक्ट्रिक बसों का किराये में अभी नहीं की गई है बढ़ोतरी : आज से शहर के विभिन्न रूटों पर चलने वाली सरकारी सिटी बस के किराए में वृद्धि की गई है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने यात्रियों से प्रति टिकट 1 से 5 रु. तक अधिक बढ़ाया है। 2018 के बाद लगभग तीन साल बाद सिटी बस किराया में वृद्धि की गई है।

Sponsored

हालांकि, इलेक्ट्रिक बसों का किराया नहीं बढ़ाया गया है। 16 दिसम्बर से लागू दरें प्रभावी होंगी। पटना सिटी बस सर्विस का किराया पहली बार बढ़ा है। निगम की ओर से 14 रूट पर 120 बसों का परिचालन हो रहा है। अब गांधी मैदान से पटना जंक्शन का भाड़ा अब पांच के बदले छह रुपए कर दिया गया है। गांधी मैदान से दानापुर का भाड़ा 20 से 25 रुपए कर दिया गया है। गांधी मैदान से हाजीपुर का किराया 40 के बदले 45 रुपए होगा। गांधी मैदान पटना साहिब का किराया 20 से 25 रुपए कर दिया गया है। इसे गुरुवार से लागू कर दिया जाएगा। गौर हो कि परिवहन निगम की लंबी दूरी की बसों का भी किराया बढ़ाया गया है।

Sponsored

अब कहां का किराया कितना : गांधी मैदान-दानापुर: 25 रुपए, गांधी मैदान-एम्स: 25 रुपए, गांधी मैदान-बिहारशरीफ: 116 रुपए, गांधी मैदान-बिहटा आईआईटी: 62 रुपए, गांधी मैदान-पटना साहिब : 25 रुपए, गांधी मैदान- हाजीपुर : 45 रुपए, गांधी मैदान-जरुआ : 39 रुपए, गांधी मैदान- कोतवाली : 06 रुपए, गांधी मैदान- आर ब्लॉक : 06 रुपए, गांधी मैदान- अगमकुआं : 22 रुपए, गांधी मैदान-आईजीआईएमएस : 13 रुपए

Sponsored

गांधी मैदान-फुलवारीशरीफ: 18 रुपए, गांधी मैदान- अनीसाबाद :12 रुपए, गांधी मैदान: सचिवालय : 08 रुपए, गांधी मैदान- पटना जंक्शन : 06 रुपए, गांधी मैदान- बख्तियारपुर : 73 रुपए, गांधी मैदान-हरनौत : 90 रुपए, गांधी मैदान-फतुहा : 36 रुपए, गांधी मैदान- जीरो माइल : 14 रुपए

Sponsored

Comment here