ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

समस्तीपुर में पति-पत्नी समेत एक ही परिवार के 5 लोगों ने की आत्मह’त्या, मचा हड़’कंप

आर्थिक तंगी से परेशान एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदखुशी.. परिवार के 5 लोगों की लाश घर के अंदर मिली.. सभी के शव के छत से लटके मिले… मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन कुछ लोग इसे खुदकुशी बता रहे तो कुछ हत्या का शक जता रहे हैं।

Sponsored

मामला समस्तीपुर के मऊ धनेशपुर दक्षिणी गांव का है। जहाँ रविवार सुबह जब पड़ोसियों ने घर के अंदर देखा तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद आसपास के लोग वहां जुट गए। पुलिस को बुलाया गया।
मौके पर पहुंच कर पुलिस छानबीन में जुटी गई। पुलिस ने पांचों शवों को नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। DSP दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या और सुसाइड, पुलिस दोनों एंगल पर छानबीन कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Sponsored

मृतक मनोज झा ऑटो चलाकर और खैनी बेचकर अपने परिवार का गुजर बसर करते थे। पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने के क्रम में उन्होंने कई समूहों से ऋण भी लिया था। समय-सीमा के अंदर इसकी अदायगी करने में वे सक्षम नहीं हो पा रहे थे। इस कारण बार-बार उन्हें तकादा भी झेलना पड़ रहा था। जिस कारण परिवार में अशांति का माहौल बना हुआ था…
जिसके बाद आज सुबह सबकी फंदे से लटकते शव बरामद हुए..

Sponsored

मरने वालों में 42 वर्षीय मनोज झा, उनकी पत्नी 38 वर्षीय सुंदरमणी देवी, मां 65 वर्षीय सीता देवी और मृतक मनोज का 10 वर्षीय पुत्र सत्यम और 7 वर्षीय पुत्र शिवम शामिल हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर पूरी तरह घेराबंदी कर दी है। एफएसल टीम को यहां बुलाया गया है.

Sponsored

 

Sponsored

Comment here