Accident

बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को हुई दुर्लभ बीमारी, 10 लाख में किसी एक को होती है ये बीमारी

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On September 3, 2021
1 min read 1.2k views

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को ऐसी बीमारी जो लाखों में किसी एक को होती है…जिसमें शरीर के अंग खुद के खिलाफ ही काम करते हैं : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल स्टीवेंस जॉनसन सिंड्रोम नामक बीमारी से पीड़ित हो गए हैं। यह एक दुर्लभ बीमारी है। 10 लाख में सिर्फ 1 या दो लोगों को यह बीमारी होती है। इसे ठीक होने में महीनों का समय लगता है। अमूमन बीमार व्यक्ति दो से तीन सप्ताह में रिकवर करने लगता है। इससे मौत की संभावना 5-10% ही होती है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें मनुष्य के शरीर का अंग ही उसके खिलाफ काम करने लगता है। उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को दोपहर में डॉ. जायसवाल खुद सोशल मीडिया पर लाइव आये और बताया कि वे पटना एम्स में भर्ती हैं। कहा-अगले सात दिन तक वे यहीं एडमिट रहेंगे

वजह क्या? दवाओं का रिएक्शन
{वरीय पेट रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि यह बीमारी अमूमन कुछ दवाओं के रिएक्शन की वजह से होती है। यह एक तरह की दवाओं से होने वाली एलर्जी है।

{डॉ. प्रकाश बताते हैं कि मानसिक रोग की दवा, मिरगी की दवा, एंटीबायोटिक (पेनसिलिन), दर्द की दवा और गठिया आदि बीमारी के वक्त खाने वाली दवाएं, इस बीमारी का कारण बन सकती हैं।

पहली बार 1922 में इस बीमारी का पता अमेरिकी वैज्ञानिक स्टीवेन्स व जॉनसन ने लगाया था

बीमारी के लक्षण क्या है?
{तेज बुखार {गले में खराश {आंखों में जलन {तेज थकान {सर्दी {खांसी

इसे साधारण मानकर लोग एंटीबॉयोटिक खाने लगते हैं, यहीं बड़ी चूक होती है। एहसास तब होता है जब त्वचा में जलन शुरू होती है। मुंह से लेकर आंतों तक की झिल्लियां फटने लगती हैं। उनसे खून रिसने लगता है। ऐसी ही स्थिति बाहरी त्वचा के साथ भी होती है। शरीर में आग जैसी जलन होती है, फफोले दिखने लगते हैं। स्वत: चमड़ी तक उतरने लगती है।

 

 

 

 

input – daily bihar

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment