ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

बिहार में लॉन्च हुआ ब्लास्ट प्रूफ कंपोजिट सिलेंडर, जानें इसकी अनेकों खासियत, ऐसे लें सकेंगे कनेक्शन

इंडियन ऑयल ने अपने कंज्यूमर्स के लिए हाल ही में नया एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर को मार्केट में पेश किया है। इसे तीन स्तर में बनाया गया है। बता दें कि भीतर से पहला स्तर हाई डेंसिटी पाइथिलीन से बना है। इस स्तर को पालिमर से निर्मित फाइबर ग्लास से कोट किया गया है तथा सबसे बाहरी परत भी एचडीपीई से बना है।

Sponsored

नया कंपोजिट सिलेंडर पुराने स्टील सिलेंडर के मुकाबले आधे वजन का है। लोहे के सिलेंडर गैस के साथ 30 से 31 किलोग्राम का होता है, वहीं नया वाला कंपोजिट सिलेंडर केवल 16 किलोग्राम का होगा। यह ब्लास्ट प्रूफ है यानी की आग लगने पर यह ब्लास्ट नहीं करेगा। कुछ हद तक यह सिलेंडर पारदर्शी होता है, जिसे देख सकते हैं कि उसमें गैस कितनी बची है। ग्राहक गैस की मात्रा देखकर रिफिल की प्लानिंग बना सकते हैं। इससे सिलेंडर भी डैमेज नहीं होता है। फर्श पर दाग नहीं लगता है। यानी कि यह सिलेंडर किचन की खूबसूरती को बढ़ाता है।

Sponsored
ब्लास्ट प्रूफ कंपोजिट सिलेंडर : BIHAR KHABAR

ग्राहक अपने पुराने स्टील सिलेंडर से कंपोजिट सिलेंडर को चेंज करवा सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को पहले दी गई सिक्योरिटी मनी और नई सिक्योरिटी मनी डिफरेंट राशि को देना होगा। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आईओसी ने कहा है कि आपने इंडियन गैस कनेक्शन के लिए पहले 1500 रुपए दिया है तो कंपोजिट सिलेंडर के लिए आपको 1850 रुपए ही देना होगा। यह रेट 10 किलो वाले कंपोजिट सिलेंडर के लिए है। पांच किलो वाला कंपोजिट सिलेंडर के लिए 650 रुपए भुगतान करने होंगे।

Sponsored

Comment here