ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

बिहार में मिली 2 हजार साल पुरानी दीवार, सिटी स्टेशन से पहाड़ी तक फैला था पाटलिपुत्र शहर

ह्वेनसांग के यात्रा वृतांत के आधार पर किए जा रहे अध्ययन में जताई गई संभावना एएसआइ को भेजी गई रिपोर्ट। बिहार विरासत विकास समिति और यूनाइटेड किंगडम के कार्डिफ विश्वविद्यालय की संयुक्त टीम कर रही अध्ययन।

छठी-सातवीं शताब्दी में पाटलिपुत्र शहर का विस्तार दक्षिण पूर्व में पटना सिटी रेलवे स्टेशन क्षेत्र से लेकर दक्षिण पश्चिम में बाईपास के नजदीक पहाड़ी गांव तक था।

Sponsored

मशहूर चीनी यात्री ह्वेनसांग के यात्रा वृतांत के आधार पर पाटलिपुत्र शहर की सीमा की खोज के क्रम में यह महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

Sponsored

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की इकाई बिहार विरासत विकास समिति और इंग्लैैंड के कार्डिफ विश्वविद्यालय की संयुक्त टीम इस योजना पर काम कर रही है। पिछले एक साल के अध्ययन के आधार पर इससे जुड़ी रिपोर्ट भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को भी भेजी गई है।

Sponsored

कुम्हरार के पास मिली दो हजार साल पुरानी दीवार

पटना के कुम्हरार इलाके में तालाब के जीर्णोद्धार के दौरान करीब दो हजार साल पुरानी दीवार मिली है। विशेषज्ञों के अनुसार यह दीवार कुषाण काल की हो सकती है।

Sponsored

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआइ) के पटना सर्कल के अनुसार, गुरुवार शाम को खोदाई के दौरान अधिकारियों को यह दीवार नजर आई।

Sponsored
During the renovation of the pond in the Kumhrar area of ​​Patna, about two thousand years old wall was found.
पटना के कुम्हरार इलाके में तालाब के जीर्णोद्धार के दौरान करीब दो हजार साल पुरानी दीवार मिली

एएसआइ की टीम यहां केंद्र सरकार के मिशन अमृत सरोवर योजना के तहत संरक्षित तालाब का जीर्णोद्धार कर रही थी, इसी दौरान तालाब के अंदर ईंटों की दीवार मिली।

Sponsored

एएसआइ के अधिकारी दीवार के पुरातत्व महत्व का आकलन कर रहे हैं। इसकी जानकारी दिल्ली स्थित एएसआइ मुख्यालय के अधिकारियों को भी दी गई है।

Sponsored

कुषाण राजवंश का शासनकाल 30 ईस्वी से 375 ईस्वी तक माना जाता है। उत्तर भारत के साथ अफगानिस्तान और मध्य एशिया के कुछ हिस्सों तक कुषाण राजवंश फैला था।

Sponsored

सघन आबादी के कारण खोदाई की योजना नहीं

विजय चौधरी बताते हैं, ह्वेनसांग ने अपनी यात्रा वृतांत में लिखा है कि पाटलिपुत्र के दक्षिणी-पश्चिमी भाग में पांच स्तूप थे। इसे हमलोगों ने इसे पंच पहाड़ी के रूप में चिह्नित किया है, जो वर्तमान में बड़ी पहाड़ी एवं छोटी पहाड़ी का इलाका है।

Sponsored

इसके बाद दक्षिणी-पूर्व में एक स्तूप का जिक्र किया गया है, जिसे हमारी टीम ने पटना सिटी रेलवे स्टेशन के पास एक ऊंचे टीले के रूप में चिह्नित किया है।

Sponsored

इसके अलावा पटना के पूर्वी दरवाजा और पश्चिमी दरवाजा भी पाटलिपुत्र शहर का ही हिस्सा था। चूंकि पटना का यह सारा इलाका काफी सघन रूप से बसा हुआ है, इसलिए खोदाई की कोई योजना नहीं है।

Sponsored

मगर पटना सिटी के इलाके में जो सरकारी जमीन या खाली जगह है, वहां भविष्य में सर्वे के बाद खोदाई कराई जा सकती है।

Sponsored

ह्वेनसांग का यात्रा वृतांत बिहार के अतीत को जानने का प्रमुख आधार

बिहार विरासत विकास समिति के कार्यपालक निदेशक विजय कुमार चौधरी बताते हैं कि ऐतिहासिक पाटलिपुत्र शहर की सीमा को लेकर अबतक कोई प्रमाणिक जानकारी नहीं है।

Sponsored

करीब 630 ईस्वी से 642 ईस्वी तक भारत की यात्रा पर आए चीनी यात्री ह्वेनसांग ने अपने यात्रा-वृतांत में पाटलिपुत्र शहर की सीमा को लेकर जिक्र जरूर किया है।

Sponsored
Hiuen Tsangs travelogue is the main basis for knowing the past of Bihar
ह्वेनसांग का यात्रा वृतांत बिहार के अतीत को जानने का प्रमुख आधार

वह जिन-जिन बौद्ध स्थलों पर गए, उसकी दिशा और दूसरी का उल्लेख अपने यात्रा-वृतांत में किया है। यह यात्रा वृतांत चीनी भाषा में थी।

Sponsored

करीब 1840 के आसपास इसका अंग्रेजी अनुवाद हुआ। भारतीय पुरातत्व के जनक माने जाने वाले एलेक्जेंडर कनिंघम ने इसी यात्रा-वृतांत के आधार पर नालंदा और वैशाली की खोज की।

Sponsored

कार्डिफ विश्‍वव‍िद्यालय के प्रोफेसर ने किया अनुवाद

यूनाइटेड किंगडम के कार्डिफ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और चीनी भाषा व इतिहास के जानकार मैक्स डीग ने नए सिरे से ह्वेनसांग के यात्रा-वृतांत का अनुवाद किया है।

Sponsored

कार्डिफ विश्वविद्यालय की टीम यात्रा वृतांत के आधार पर जिन-जिन इलाकों को चिह्नित कर रही है, वहां बिहार विरासत विकास समिति की टीम जाकर पुरातात्विक अध्ययन कर रही है।

Sponsored

पहाड़ी और पटना सिटी के पास टीले पर मिले पुरातात्विक चिह्न के आधार पर इसके पाटलिपुत्र से जुड़ाव की संभावना जताई गई है।

Sponsored

Comment here