ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

ब‍िहार में अजीबो-गरीब मामला, दो सहेलियों को खूंटे में बांधकर पिटाई, वीड‍ियो वायरल

ब‍िहार के पूर्वी चंपारण में एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। स्थानीय थाना क्षेत्र की माली पंचायत में प्रेम प्रसंग को लेकर स्वजन ने लड़की, उसकी सहेली और सहेली की मां को खूंटे से बांधकर जमकर पिटाई की। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। उसने गुरुवार को लड़की के भाई व उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया।

Sponsored

सहेली की मां पर युवती को भागाने का आरोप

Sponsored

पुलिस के अनुसार जांच में यह बात सामने आई कि चार दिन पहले वह लड़की एक लड़के के साथ भाग गई थी। स्वजन का मानना था कि लड़की की सहेली व सहेली की मां भगाने में सहयोगी रही हैं। इसी आरोप में दोनों लड़कियों व महिला को खूंटे से बांधकर पिटाई की जा रही थी।

Sponsored

थाने में दर्ज हुआ मामला

Sponsored

इस सिलसिले में लड़की की सहेली की मां ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने अंगद सहनी, बुधिया देवी, बिहारी सहनी, प्रभेंद्र सहनी, सुनील सहनी व चंदोलाल सहनी सहित 11 लोगों पर अपनी पुत्री को घर से खींचकर ले जाने तथा रस्सी से बांधकर ग्रामीणों के सामने लाठी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि जब वह बचाने के लिए गई तो उनलोगों ने उसे भी रस्सी से बांध दिया और मारने लगे। थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने बताया कि लड़की वापस घर आ गई है। पिटाई को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है।

Sponsored

मारपीट में महिला घायल

Sponsored

बंजरिया। थाना क्षेत्र के मोखलिसपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला सहित दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मामले को लेकर पीडि़त महिला मीना देवी पति अदालत सहनी ने थाने में आवेदन देकर 8 व्यक्तियों कृष्णा राय, राकेश राय, राजेश राय, मुकेश राय, साधु राय, विशाल राय, राजू राय, मंदीप राय को आरोपित किया है। आवेदन में उसने गाली-गलौज करने तथा लाठी-डंडा से सिर पर मार कर घायल करने का आरोप लगाई है। पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Sponsored

 

Comment here