ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

बिहार: दुल्हन को वर माला पहनाने के बाद दूल्हे की हरकत से सब हो गए दंग, बीच शादी में हुआ बड़ा बवाल

बक्सर: बिहार में एक शादी की खूब चर्चा हो रही है। इस शादी में दूल्हा जयमाल की रश्म पूरी करने के बाद दूल्हा दुल्हन को छोड़कर बाइक से भाग निकला। उसके बाद उसने फोन पर कह दिया कि वे अब शादी नहीं करेगा। रोहतास के दिनारा थाना से एक ऐसी शादी में जयमाल की रस्म पूरी होने के बाद बक्सर के राजपुर का रहने वाला दुल्हा ही फरार हो गया। मामला रविवार का बताया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही कन्या पक्ष के लोगों ने बरातियों को बंधक बना लिया और दूल्हे को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। हालांकि, मामले में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बरातियों को तो मुक्त करा लिया गया पर, शादी संपन्न नहीं हो सकी।

Sponsored

बाइक लेकर भाग निकला दूल्हा

Sponsored

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी विश्वनाथ सिंह के पुत्र श्रीराम सिंह की शादी दिनारा थाना क्षेत्र के खालसापुर में तय हुई थी। तय तिथि को बारात खालसापुर में बाजे गाजे के साथ पहुंच गई और कन्या पक्ष के लोग बरातियों के स्वागत में जुट गए। द्वार पूजा की रस्म पूरी होने के बाद काफी खुशनुमा माहौल के बीच जयमाल की रस्म भी पूरी हो गई। इस बीच बाराती भोजन आदि करने में व्यस्त थे तभी पता चला कि जनवासे से दूल्हा गायब है। दूल्हे को ढूंढा जाने लगा तभी पता चला कि बरातियों में से ही किसी की बाइक लेकर वह कहीं निकला है। उससे संपर्क करने पर पता चला कि बारात से निकाल कर वह बक्सर चला आया है और अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है।

Sponsored

बारातियों को बनाया बंधक

Sponsored

इस बात को सुनने के बाद बाराती वहां से धीरे-धीरे खिसकने लगे लेकिन, लड़की पक्ष को इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने बारातियों को बंधक बना लिया। इतना ही नहीं दूल्हे की कार और शामियाना समेत बारात में आई तमाम गाड़ियों को भी जब्त कर लिया। बाद में इसकी जानकारी मिलते ही दिनारा थानाध्यक्ष रोशन कुमार सदल बल मौके पर पहुंचे और कन्या पक्ष को समझाा बुझा कर किसी तरह बरातियों को उनके कब्जे से मुक्त कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान बारात पक्ष से पुलिस द्वारा यह जानने का भरपूर प्रयास किया गया कि आखिर सबकुछ हो जाने के बाद शादी से लड़का क्यों इंकार कर रहा है, पर इसका जवाब किसी के पास नहीं था। पांच जून की रात हुई इस घटना में पुलिस को कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Sponsored

Comment here