AccidentBankBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPATNAPoliticsSTATEUncategorized

बिहार के समस्तीपुर में 10 रुपये के लिए हत्या, दबंगों ने नाव चालक को मारी गोली

10 रुपए के लिए हत्या!:समस्तीपुर में दबंगों ने नाविक को मार दी गोली, नाव का किराया ले लिया तो बदमाशों ने समझा अपना अपमान, अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत :

Sponsored

समस्तीपुर जिले के बिथान थाना के बनभौरा गांव में नाव का 10 रुपए किराया लेने पर दबंगों ने नाविक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सोमवार सुबह उस समय हुई, जब युवक अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। मृतक सिकिल यादव (17) बनभौरा गांव निवासी ओमप्रकाश यादव का बेटा था। गांव में आई बाढ़ की वजह से आवागमन में नाव का सहारा लेना पड़ता है।

Sponsored

जानकारी मिली है कि सकिल यादव इन दिनों नाव चलाता था। वह लोगों से किराया लेकर नदी पार कराता था। इसी दौरान रविवार देर शाम गांव के ही रणवीर यादव का भाई अनिल यादव दूसरी ओर गया था, जिसके बदले सिकिल ने 10 रुपए मांग की थी। उस समय अनिल ने सिकिल को 10 रुपए दे भी दिया था, लेकिन इस बात की जानकारी जब दबंग रणवीर यादव को हुई तो सुबह उसने नाविक सिकिल यादव के साथ बकझक किया और इसी दौरान नजदीक से उसके पेट में गोली मार दी। गोली की आवाज पर जुटे लोग उसे निजी क्लीनिक में ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।

Sponsored

इधर, थाना अध्यक्ष मो. खुशबुद्दीन ने बताया- ‘रविवार शाम नाव के किराया मद में 10 रुपए लेने पर उसका एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। परिवार के लोगों का आरोप है कि उसी विवाद को लेकर सुबह गोली मार कर उसकी हत्या की गई है। किशोर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपी रणवीर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।’

Sponsored

 

 

 

input – daily bihar

Sponsored

Comment here