ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

बिहार के ये MBBS डॉक्टर मात्र 10 रुपये में करते है इलाज, पहले सिर्फ चार आने थी फीस

देश की महंगाई आसमान छू रही है और गरीबों का पेट भरना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में नालंदा के एक एमबीबीएस डॉक्टर सही मायने में धरती के भगवान का फर्ज निभा रहा है।

Sponsored

नालंदा के बेन थाना इलाके के हांड़ी बिगहा गांव निवासी डॉक्टर ओम प्रकाश आर्य बीते 30 सालों से परबलपुर बाजार में पास सड़क किनारे क्लिनिक खोलकर मरीजों की सेवा कर रहे हैं।

Sponsored

30 सालों से मरीजों की सेवा में जुटे चिकित्सक

फीस 10 रुपये होने के चलते यहां हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीज पहुंचते हैं। इलाज के बाद खुश होकर मरीज और उनके परिजन चिकित्सक की तारीफ भी कर रहे हैं।

Sponsored

सीमिति संसाधन में डॉक्टर ओम प्रकाश आर्य फुसनुमा झोपड़ी में मरीजों का इलाज कर रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो करीब 30 सालों से चिकित्सक मरीजों की सेवा में जुटे हैं।

Sponsored

शुरुआत में सिर्फ चार आने में ही मरीजों को देखते थे. धीरे-धीरे बढ़कर अब दस रुपया हो गया है। लोगों ने कहा कि आसमान छूती महंगाई में गरीब मरीजों के लिए दस रुपया का फीस किसी वरदान से कम नहीं है।

Sponsored

इलाके में चिकित्सक को मिलती है इज्जत

बताया जाता है कि ओम प्रकाश आर्य जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं। दो भाइयों में वह बड़े हैं। अनुभवी चिकित्सक का इनका हुनर ऐसा है कि रोते हुए आने वाले मरीज यहां से हंसते हुए जाते हैं।

Sponsored

अपनी सेवा भाव के कारण चिकित्सक ओम प्रकाश आर्य को इलाके में काफी इज्जत दी जाती है।

Sponsored

सस्ती दवा देने वाली कंपनियां मिलती हैं

बताया जाता है कि डॉक्टर ओम प्रकाश आर्य के पास खास सुविधा नहीं है। वे यहां झोपड़ी में लगी चौकियों पर ही मरीजों का इलाज करते हैं।

Sponsored

खास बात ये भी है कि वो ऐसी दवा लिखते हैं जिसके दाम कम हों और वह असरदार भी हो। सस्ती दवा उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि ही उनसे मिलते हैं।

Sponsored

मरीजों ने कहा- भगवान से कम नहीं

इलाज करा रहे एक मरीज ने बताया कि दस रुपये की फीस में कौन एमबीबीएस डॉक्टर इलाज करता है। डॉक्टर ओम प्रकाश आर्य इलाज नहीं गरीबों की सेवा कर रहे हैं। मरीजों के लिए वह भगवान से कम नहीं हैं।

Sponsored

मरीज कलावती देवी ने बताया कि इस क्लिनिक में वह पहले अपना इलाज कराने आती थी। इसके बाद बच्चों का अब पोते-पोतियों की भी यहां इलाज करा रही हैं।

Sponsored

क्या कहते हैं इलाज करने वाले चिकित्सक

ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि प्रभु का धन्यवाद है, जिसने मुझे गरीब मरीजों की सेवा के काबिल बनाया। इस दौरान चिकित्सक ने अपने कार्य के संबंध विस्तार से जानकारी नहीं दी और कहा कि आप मरीजों से ही जान लीजिए। उन्होंने अपनी इस सेवा को मीडिया में प्रचार प्रसार नहीं करने का भी अनुरोध किया।

Sponsored

Comment here