ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

बिहार के इस जिले में बन रहा पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया शिलान्यास

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के भवन का शिलान्यास किया। पटना के पशु चिकित्सा कॉलेज के परिसर में शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी चीफ मिनिस्टर तार किशोर प्रसाद और भवन निर्माण मामले के मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे। बता दें कि 5 वर्ष पूर्व बिहार में यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई थी। पटना वेटरनरी कॉलेज की स्थापना 1928 में की गई थी। सीएम नीतीश कुमार ने पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अपने कोशिशों के साथ ही इसके फायदों के बारे में बताया।

Sponsored

शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य के युवाओं में खेती और पशुपालन के क्षेत्र में काफी तेजी से दिलचस्पी बढ़ रहा है। उनकी भावनाओं का आदर करते हुए सरकार द्वारा भी कृषि शिक्षा पर काफी बल दिया जा रहा है। उसी का देखते हुए विश्वविद्यालय के इमारतों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। प्रदेश में 890 करोड़ की राशि खर्च कर पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

Sponsored

सीएम ने कहा कि राज्य में शराब बंदी लागू होने से बेहतरी आई है। सब्जी की खरीदारी लोगों ने बढ़ा दी है। विभिन्न प्रकार की सब्जियां लोगों को मिलने लगी है। सीएम ने कहा कि हर 8 से 10 पंचायतों के बीच एक पशु अस्पताल बनाया जाएगा। इससे आसानी से पशुपालक अपने पशुओं का उपचार करा सकेंगे। सीएम ने कहा कि पशु चिकित्सा को बढ़ावा देने के मकसद से बिहार वेटरनरी कॉलेज के साथ ही दूसरा वेटरनरी कॉलेज किशनगंज में शुरू किया गया है। वहां मत्स्य कॉलेज भी खुला है, जिसके प्रति युवाओं का तेजी से रुझान बढ़ रहा है।

Sponsored

मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव एवं पशुओं के बीच मजबूत संबंध सदियों से रहा है। जब पशु एवं वातावरण स्वस्थ एवं स्वच्छ रहें तभी मानव जीवन स्वस्थ हो सकता है। इस दौरान अशोक चौधरी ने कहा कि अगले 3 सालों में पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना कर ली जाएगी। इसके लिए खाका बना लिया गया है। सभी विभागों से मंजूरी भी मिल गई है।

Sponsored

Comment here