Accident

बल्लू के खौफ से डरते थे गांव के लोग, अब पुलिस के डर से लापता है

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On September 3, 2021
1 min read 1.2k views

बिहार में भले ही पूरी तरह से कानून का राज होने के कसीदे सरकार के लोग आये दिन सुनाते हुए मिलते हों, लेकिन हकीकत यह भी है कि बिहार के कम उम्र के लड़के भी बिहार के चाक चौबंद कानून व्यवस्था को चुनौती देने से बाज नहीं आते और कानून को धत्ता बताते हुए जमकर अपना रौब दिखाते हुए नजर आते हैं.

नया मामला बिहार के समस्तीपुर जिले का है जहां कानून से बेख़ौफ़ होकर एक युवक ने ना सिर्फ पिस्टल से गोली चलाने की वीडियो बनाई बल्कि व्हाट्स एप्प के स्टेट्स में भी सोते ही बंदूक की तस्वीरें लगाकर खुद को गुंडा साबित करने की कोशिस की…

दरअसल मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम बलवंत सिंह उर्फ़ बल्लू है जो कि समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खरषंड पूर्वी पंचायत के कोयलाकुण्ड का रहने वाला है.. यह खुद को परदेशिया ग्रुप का आदमी बताता है.. इस गैंग में कुछ लड़के भी शामिल हैं.. वहीं बल्लू अपने बाप रंधीर कुमार सिंह के साथ मिलकर अवैध हथियार का कारोबार भी करता है… वहीं जिस वीडियो में वह बंद घर में गोली चलाते हुए नजर आ रहा है वह वीडियो रक्षाबंधन के दिन का है… जिसमें वह नशे में खुलेआम पिस्टल चला रहा है… स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हथियार दिखा दिखाकर गांव व आस पास के युवाओं में अपना क्रेज बढ़ा रहा है…

वहीं बल्लू के पिता रंधीर कुमार सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह भी अपने समय में अपराधी रह चुका है और अभी अपने बेटे के गुंडागर्दी को सपोर्ट करता है… दोनों बाप बेटा वृहद् पैमाने पर गैर कानूनी हथियार का कारोबार करते हैं और रह चलते लोगों से बंदूक दिखाकर लूटपाट भी करता है… वहीं अब यह वीडियो व व्हाट्स स्टेट्स का स्क्रीनशॉट पुलिस तक पहुंच चुकी है.. जहां पुलिस ने मामले की जाँच कर कार्रवाई की बात कही है.

 

 

 

 

input – DTW 24

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment