AccidentADMINISTRATIONBankBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

फौजी पति ने पत्नी को किया वीडियो कॉल और दे दी जाएं, घरवाली ने खुद को लगाई आग, भाई को हार्ट अटैक

भोजपुर में वीडियो कॉल कर फौजी पति ने दी जान:पत्नी ने भी केरोसिन शरीर पर डाल लगाई आग, बड़े भाई को आया हार्ट अटैक : भोजपुर में वीडियो कॉलिंग पर फौजी पति ने पत्नी के सामने ही अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पति की मौत के बाद पत्नी ने खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। वहीं, घटना की सूचना के बाद मृतक के बड़े भाई को हार्ट अटैक आ गया। मामला उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव का है। दोनों के बीच क्या बात हुई, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

Sponsored

मृतक की पत्नी गुड़िया आग लगने से बुरी तरह झुलस गई। परिजनों उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद डॉक्टर ने गुड़िया को चिंताजनक स्थिति में पटना रेफर कर दिया। जहां गुड़िया जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। वहीं, मृतक के बड़े भाई जयनाथ सिंह का इलाज भी पटना में चल रहा है।

Sponsored

एक साल पहले ही महेश अपने पुश्तैनी घर छोड़ खुद का घर बनाया था।
एक साल पहले ही महेश अपने पुश्तैनी घर छोड़ खुद का घर बनाया था।
मृतक की पहचान पियनिया गांव निवासी धवल सिंह के पुत्र महेश सिंह (40) के रूप में की गई। वो वर्तमान में हैदराबाद में 16 बिहार रेजिमेंट में नायक के पद पर पदस्थापित थे। महेश 6 भाइयों में सबसे छोटे थे। इनके दो बड़े भाई राम नाथ सिंह, दिनेश सिंह आर्मी से रिटार्यड हैं। महेश की शादी पटना जिले के दौलतपुर गांव में 2005 में हुई थी। महेश की पत्नी गुड़िया तीन बच्चों के साथ पियनिया गांव में रहती है

Sponsored

Comment here