AccidentBankBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPATNAPoliticsSTATEUncategorized

पीड़ित बुजुर्ग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताई मुखिया पति का हकीकत,मुखिया ने आरोप को बेबुनियाद बताया

मुजफ्फरपुर के सकरा के एक मुखिया पति पर बुजुर्ग ने गम्भीर आरोप लगाए हैं। कहा है कि जबरन उनसे जमीन की रजिस्ट्री करा ली गयी। कई दिनों तक मुखिया पति ने उन्हें अपने साथ रखा। जमीन रजिस्ट्री होने के बाद छोड़ा। बुजुर्ग राजनारायण शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया इसमें बताया कि मुखिया पति पंकज ठाकुर ने जबरन जमीन की रजिस्ट्री करा ली है।

Sponsored

आपको बता दें की जब उन्होंने वीडियो शेयर किया तो मुखिया पति उनके दरवाजे पर आ धमका और उसने जान से मारने की धमकी दी |बुजुर्ग के पुत्र नीरज ने इसकी पुष्टि की हैऔर कहा की उनके पिता घर पर थे। इसी दौरान मुखिया पति उन्हें बहलाकर अपने साथ ले गया और कई दिनों तक रखा फिर जबरन रजिस्ट्री करा लिया। जब पिता को ले जाने की बात पता लगी तो उन्होंने मुखिया पति को मैसेज भी किया था। पिता को छोड़ने और जबरन जमीन रजिस्ट्री कराने पर FIR दर्ज कराने की बात कही। लेकिन, कोई जवाब नहीं मिला। वहीँ पिस्तौल के बल पर कराई रजिस्ट्री बुजुर्ग ने सोशल मीडया पर दो वीडियो शेयर किया है।

Sponsored

पहले वाले में कहा है की मुखिया पति उन्हें बहलाकर करजा थाना क्षेत्र के रेपुरा में ले गया। वहां कुछ दिन रखा और पिस्तौल के बल पर जमीन का कागज़ तैयार करवाकर रजिस्ट्री करा लिया। वहीं दूसरे वीडियो में मुखिया पति द्वारा दरवाजे पर आकर धमकी देने का आरोप लगाया है| इधर, अपने ऊपर लगाए गए आरोपो को मुखिया पति पंकज ठाकुर ने बेबुनियाद बताया है। कहा की इसके एवज में 32 लाख रुपये उन्होंने दिए हैं। अब वे लोग उन्हें बदनाम करना चाह रहे हैं। कहा की बुजुर्ग या उनके परिवार के किसी सदस्य को धमकी नहीं दी है। उनपर लगाए गए आरोपों की जांच करा लिया जाए। अगर दोषी होंगे तो सजा मिलेगी।

Sponsored
input – DTW 24

Comment here