ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

पटना की नवविवाहिता को खेत में बनी झोपड़ी में ले गया पति, कर दिया कुछ ऐसा कि उड़ गए सबके होश

मसौढ़ी थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव में शुक्रवार की रात एक युवक ने अपनी 19 वर्षीया नवविवाहिता पत्नी को अपने खेत में बनी एक झोपड़ी में ले जाकर गोली मार हत्या कर दी। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। इनकी शादी को अभी एक महीना भी नहीं हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। वैसे बताया जा  रहा है कि ससुराल में हुए विवाद के कारण युवक काफी गुस्‍से में था।

Sponsored

31 मई को हुई थी शादी

Sponsored

मिली जानकारी के मुताबिक थाना के मीरापुर गांव के सुरेश प्रसाद यादव के पुत्र भुरू यादव की शादी 31 मई को इसी थाना क्षेत्र के इस्‍लामपुर गांव में हुई थी। भुरू यादव ने गांव के दक्षिण अपने एक बीघे की खेत में सब्जी लगा रखी है। खेत के पास ही एक झोपडी बना रखी है। आरोप है कि वह शुक्रवार की रात अपनी पत्नी को बहला फुसलाकर उस झोपड़ी में ले गया। वहां गोली मार उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। फिलहाल घटना का कारण स्पाष्ट नहीं हो सका था। लेकिन ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक घटना का कारण शादी के दौरान वर व वधू पक्ष के बीच हुए झगड़े को बताया जा रहा है। शादी के दौरान दोनों पक्षों में हुए झगड़े में भुरू यादव का विवाद ससुराल पक्ष के लोगों से हो गया था। तब से वह काफी गुस्‍से में था। संभव है कि इसी खुन्‍नस में उसने गोली मारकर हत्‍या कर दी है। इधर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घटना के कारणों की तफ्तीश की जा रही है।

Sponsored

बहनोई ने साले को जमकर पीटा

Sponsored

पुनपुन बाजार स्थित स्टेशन के पास शुक्रवार की दोपहर बहनोई व उसके भाई ने मिल अपने साले को ही पीटकर जख्मी कर दिया।इस संबंध में पुनपुन थाना के कलावनचक निवासी सुनील कुमार ने पीपरा निवासी अपने बहनोई विकास कुमार व उसके भाई आकाश कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।घटना का कारण आपसी विवाद बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार सुनील कुमार शुक्रवार की दोपहर पुनपुन बाजार स्थित स्टेशन के पास कुछ आवश्यक कार्य से आए था।आरोप है कि इसी दौरान विकास व उसके भाई आकाश अचानक वहां पहुंच गए और सुनील को पकड अचानक पीटना शुरू कर दिए।इससे उसका सिर भी फट गया।इधर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि साला व बहनोई के बीच पूर्व से आपस मे विवाद चला आ रहा है।लेकिन उन्होंने यह नहीं स्पष्ट किया कि विवाद किस चीज को लेकर है।थानाध्यक्ष ने बताया कि सुनील ने आरोप लगाया है कि आरोपित मारपीट के दौरान उसके पॉकेट से तीन हजार नकदी भी ले लिए हैं।उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Sponsored

Comment here