ADMINISTRATIONBIHARPolitics

नीतीश गरीब, बेटा निशांत अमीर, CM से अधिक अमीर है उनके मंत्री, कोई करोड़पति तो कोई अरबपति है

PATNA – नीतीश और उनके 30 मंत्रियों ने घोषित की संपत्ति:मुख्यमंत्री से बहुत ज्यादा अमीर हैं उनके कई मंत्री, कई के पास बस और ट्रक भी, रेणु देवी की चल संपत्ति 42.26 लाख की : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके 30 मंत्रियों ने साल के आखिरी दिन अपनी संपत्ति को घोषित कर दिया। यह वित्तीय वर्ष 2020-21 का ब्योरा है। बिहार सरकार ने इसे अपनी वेबसाइट पर जारी किया। इसके मुताबिक मुख्यमंत्री से बहुत ज्यादा अमीर उनके कई मंत्री हैं। मुख्यमंत्री से 2 करोड़ 87 लाख 12 हजार 410 रुपये की ज्यादा संपत्ति उनके पुत्र निशांत के पास है।

Sponsored

उपमुख्यमंत्री रेणु देवी समेत कई मंत्रियों के पास राइफल और पिस्टल दोनों है। कई मंत्रियों के पास बस, ट्रक, ट्रैक्टर से लेकर मोटरसाइकिल तक है, तो परिवहन मंत्री के पास अपनी गाड़ी नहीं है। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए ब्योरे के अनुसार, उनके पास कुल 75,36,626 रुपए की संपत्ति है। उनके पुत्र निशांत के पास 3,62,49,036 रुपए की। इसकी वजह निशांत के नाम सभी पैतृक संपत्तियों का होना है।

Sponsored

मुख्यमंत्री के पास 16,51,626 रुपए की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति 58,85,000 रुपए की है। उनके नाम पर संसद विहार को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग कॉलोनी (द्वारका, दिल्ली) में एक फ्लैट है। उनके पास 13 गाय, उसके 9 बच्चे हैं। 13 हजार रुपए की एक्सरसाइज साइकिल है। उनके संपत्ति के ब्योरे में चाराकल, माइक्रोवेव ओवन, ओटीजी, वाशिंग मशीन के दाम भी दर्ज हैं। निशांत की चल संपत्ति 1,63,79,422 रुपए तथा अचल संपत्ति 1,98,69,614 रुपये की है। नीतीश कुमार के पास 29,385 रुपए नकदी है, तो निशांत के पास 16,549 रुपए।

Sponsored

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के पास 2.50 लाख का गहना है। उनकी पत्नी के पास 20 लाख का गहना है। टोयोटा इनोवो, स्कोर्पियो, टाटा इंडिगो और बोलेरो है। पति-पत्नी की कुल संपत्ति 2.28 करोड़ है। चल संपत्ति 40.12 लाख की व अचल संपत्ति 1.88 करोड़ की है। उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के पास 25 लाख के गहने, एक पिस्टल और राइफल है।

Sponsored

उनकी चल संपत्ति 42.46 लाख रुपए की है। अचल संपत्ति के रूप में बेतिया, फुलवारीशरीफ में जमीन और कोलकाता में 1800 वर्गफीट का मकान है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत कुमार के पास ट्रक, बस, ट्रैक्टर, टोयोटा, इनोवा, मोटरसाइकिल, राइफल और पिस्टल है।

Sponsored

जमा की संपत्ति सबसे कम
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान के पास सिर्फ 62.17 लाख रुपए की संपत्ति है। कम संपत्ति में दूसरे नंबर पर मदन सहनी हैं। उनके पास 82.54 लाख की संपत्ति है। नीरज कुमार बबलू के पास 12.94 करोड़, मुकेश सहनी के पास 11.55 करोड़ तथा सम्राट चौधरी के पास 10.91 करोड़ की संपत्ति है। मंत्रियों की संपत्ति में उनकी पत्नियों की संपत्ति भी शामिल है।

Sponsored

Comment here