ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

नालंदा में नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान ब्लास्ट, बाल-बाल बचे CM, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

चाक चौबंद व्यवस्था के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुरक्षा में एक बार फिर चूक हुई है। कुछ दिन पूर्व बख्तियारपुर में एक सिरफिरे युवक द्वारा हमला किए जाने के बाद उनकी सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। इसके बावजूद आज उनके जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान शरारती तत्वों ने कार्यक्रम स्थल के समीप पटाखा बम फोड़ दिया। जिससे कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि पुलिस ने तुरंत उस युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

Sponsored

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों जनसंवाद यात्रा के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में घूम घूम कर कार्यकर्ताओं और आम जनों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज उनका कार्यक्रम सिलाव, पावापुरी और राजगीर में आयोजित था। सिलाव के गांधी हाई स्कूल के मैदान में जब वे जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों से मिल रहे थे। इसी बीच वहां पर आवाज हुआ। जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भाग रहे युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई। इसके पास से माचिस और कई पटाखे भी बरामद हुए हैं। पकड़ा गया युवक इस्लामपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी मंशा क्या थी। पुलिस के अधिकारी इसकी जांच में जुटे हैं। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।

Sponsored

इस घटना से मुख्यमंत्री की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शरारती तत्व माचिस और विस्फोटक लेकर डी एरिया में घुस गया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों को भनक तक नहीं लगी। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में थे, जहां स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर से लेकर सिपाहियों की तैनाती थी। वहीं सामने वाले घेरे में एसपी और एएसपी रैंक के दो पदाधिकारी थे।

Sponsored

Comment here