ADMINISTRATIONBreaking NewsBUSINESSNationalPolice

थानेदार: वाइन है? इंजीनियर: जी सर, पापा के लिए ले जा रहे हैं…भोलपन से जवाब दिया, क​हा चलिए जेल

थानेदार: वाइन है? इंजीनियर: जी सर, पापा के लिए ले जा रहे हैं…भोलपन से जवाब दिया, पुलिस ने क​हा चलिए जेल : यूएसए की कंपनी के लिए दुबई में पदस्थापित इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सुजीत कुमार सिंह को कोतवाली थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इंजीनियर को गोरिया टोली के पास स्थित होटल फोर्ड के कमरा नंबर 204 से गिरफ्तार की। इंजीनियर के पास से पुलिस दो बोतल शराब बरामद की है।

Sponsored

गिरफ्तारी के बाद इंजीनियर ने कहा कि वह मूलरूप से बोकारो के सेक्टर वन का रहने वाला है। दो साल बाद वह इंडिया लौटा। उसने पुलिस को बताया कि 13 दिसंबर को मेरी शादी है। इसी कारण दुबई से दिल्ली आया। दिल्ली से ट्रेन लेकर मंगलवार की सुबह पटना पहुंचा। यहां से रात में ट्रेन पकड़कर बोकारो जाना था। इंजीनियर ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि बिहार में शराबबंदी है।

Sponsored

रात में ट्रेन से जाना था बोकारो, होटल ने भी नहीं बताया कानून, मुंबई से दो साल पहले दुबई गया था, यहां के कानून की नहीं थी जानकारी
इंजीनियर के कमरे में घुसते ही पुलिस छानबीन शुरू कर दी। इंजीनियर शराब के नशे में नहीं था। थानेदार ने पूछा- वाइन है? इंजीनियर ने कहा- जी सर है, पापा के लिए दुबई से खरीदकर ला रहे हैं। बिल भी है। यहां तो काफी मंहगी मिलेगी। इसके बाद पुलिस बोली- चलिए आप आप जेल जाएंगे, बिहार में शराबबंदी है। इतना सुनते ही इंजीनियर के होश गुम हो गए। उसने कहा कि मैं दो साल से दुबई में हूं। उससे पहले मुंबई में था। मुझे क्या पता यहां शराबबंदी है। यह अन्याय है।

Sponsored

सुजीत ने पुलिस को बताया कि वह सुबह सुबह होटल पहुंचा। होटल कर्मियों ने उसे इस बात की जानकारी नहीं दी कि बिहार में शराबबंदी है। पुलिस की जांच में होटल मालिक और वहां के कर्मियों की लापरवाही भी सामने आई है। पुलिस जांच के बाद होटल के कमरे को बंद कर दी है। थानेदार सुनील सिंह ने कहा कि मामले में होटल के मालिक पर भी एफआईआर होगा।

Sponsored

Comment here