AUTOMOBILESBUSINESSLife StyleNational

जानें इन कारों का है जबरदस्त क्रेज, वेटिंग डेट जानकर रह जाएंगे हैरान

एक कोरोना काल का दौर था जिस समय कारो के खरीदार नहीं मिल रहे थे, जबकि अभी ऐसी स्थिति हो गई है कि कारों की वेटिंग चल रही है। भारत की सड़कों पर जिन 10 कारों की लंबी वेटिंग चल रही है, उसमें महिंद्रा की थार पहले स्थान पर है। कच्चे मालो की कमी से भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग इस समय कारों का उत्पादन नहीं कर पा रहा है, मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक व्हीकल में सेमीकंडक्टर चिप्स के कारण उत्पादन क्षमता सीमित हो गई है। Mahindra Thar में चुनिंदा वेरिएंट्स के लिए एक वर्ष का वेटिंग पीरियड है।

Sponsored

सबसे बड़ी दिलचस्प बात यह है कि इससे मिलते-जुलते मॉडल XUV700 की भी वेटिंग पीरियड एक वर्ष तक है। डीलर इनकी डिलीवरी डेट बताने तक में असमर्थ महसूस कर रहे हैं।अभी के समय में उत्पादन क्षमता से काफी अधिक एसयूवी की मांग की गई है। हुंडई क्रेटा की वेटिंग पीरियड भी काफी ज्यादा है, जो 10 महीने तक पहुंचती है।

Sponsored

भारतीय बाजारो में सबसे अधिक बिकने वाली MPV मारुति अर्टिगा के डिलीवरी के लिए ग्राहकों 9 महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है, जिसमें सबसे ज्यादा इंतजार CNG वेरिएंट के लिए है। टाटा पंच की प्रतीक्षा अवधि 8 महीनें, किआ की एसयूवी जोड़ी, सेल्टोस और सोनेट की प्रतीक्षा अवधि 6 महीने तक है। जबकि निसान मैग्नाइट की प्रतीक्षा अवधि काफी अधिक है, जो 5 महीने तक जा रही है। Tata Nexon के लिए ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल वर्जन के लिए तीन महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है।

Sponsored

SUV के इलेक्ट्रिक संस्करण में नेक्सॉन ईवी की प्रतीक्षा अवधि 6 महीने तक है। इस लिस्ट में आखिरी एमजी एस्टोर है, जिसकी प्रतीक्षा अवधि 4 महीने तक है। वैश्विक सेमीकंडक्टर चिप की कमी अभी भी जारी है, जिससे बाजार में वाहनों की प्रतीक्षा अवधिनमे वृद्धि हो सकती है। यह नई लांच की गई कारें बहुत सारे खरीदारों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। भारत में शीघ्र ही कई नए वाहन लॉन्च होने वाले हैं।

Sponsored

कारें जिनका वेटिंग पीरियड Mahindra Thar : एक साल तक, MG Astor : 4 महीने तक, Mahindra XUV700 : एक साल तक, Hyundai Creta : 10 महीने तक, Maruti Ertiga : 9 महीने तक, Tata Punch : 8 महीने तक, Kia Sonet : 6 महीने तक, Kia Seltos : 6 महीने तक, Nissan Magnite : 5 महीने तक और Tata Nexon : 3 महीने तक (EV के लिए 6 महीने तक) है।

Sponsored

Comment here