Breaking NewsNationalReligion

कब है मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व? जानिए जनवरी 2022 के प्रमुख व्रत और त्योहार

ग्रेगोरियन कैलेण्डर के अनुसार नया साल 2022 आने की दस्तक दे रहा है। जहां एक ओर पिछला साल अपनी कड़वी-मीठी यादों के साथ विदा हो रहा है। वहीं दूसरी ओर लोग नये साल का स्वागत करने की तैयारियां कर रहें हैं।अंग्रेजी कैलेण्डर के साल की शुरूआत जनवरी के महीने से होती है। हिंदी पंचांग के अनुसार इस समय पौष माह चल रहा है। 17 जनवरी को पूर्णिमा तिथि के बाद माघ का महीना शुरू हो जाएगा। जनवरी माह में सबसे बड़ा त्योहार मकर संक्राति या उत्तरायणी का पड़ रहा है। इसके साथ ही इस दिन पोंगल और बिहू का भी त्योहार मनाया जाता है। इसके एक दिन पहले लोहड़ी मनाई जाती है।

Sponsored

जनवरी माह के व्रत और त्योहार –

Sponsored

1- गुरु गोबिंदसिंह जयंती – सिखों के दसवें गुरू गुरूगोबिंद सिंह की जंयती 09 जनवरी, दिन रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन गुरूद्वारों में गुरूबानियों, सबद, कीर्तन किए जाते हैं। लंगरों का भी आयोजन होता है।

Sponsored

2 – राष्ट्रीय युवा दिवस – 12 जनवरी के दिन स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Sponsored

3 – लोहड़ी (लोहरी) – लोहड़ी का पर्व पंजाब में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। ये मकर संक्राति के एक दिन पहले 13 जनवरी, गुरूवार को मनाया जाता है।

Sponsored

4 – पौष पुत्रदा एकादशी, वैकुंठ एकादशी – पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 13 जनवरी को पड़ रही है। इस माह की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी या बैकुंठ एकादशी के नाम से जाना जाता है।

Sponsored

5 -मकर संक्रांति, उत्तरायणी – सूर्य के इस दिन दक्षिणायन से उत्तरायण होने के साथ मकर राशि में प्रवेश करने के पर्व को मकर संक्राति या उत्तरायणी के नाम से मनाया जाता है। इस दिन दक्षिण भारत में पोंगल और असम में बिहू का भी उत्सव मनाया जाएगा। ये इस साल 14 जनवरी को मानाया जाएगा।

Sponsored

6 – प्रदोष व्रत – पौष माह का दूसरा प्रदोष व्रत 15 जनवरी, दिन शनिवार को पड़ रहा है। ये शनि प्रदोष का संयोग है, इस दिन भगवान शिव का पूजन किया जाता है।

Sponsored

7- पौष पूर्णिमा- पौष पूर्णिमा 17 जनवरी को पड़ रही है। इस दिन से माघ के स्नान का प्रारंभ होगा।

Sponsored

8 – संकष्टी गणेश चतुर्थी, सकट चौथ – माघ माह की संकष्टी चतुर्थी का व्रत 21 जनवरी, दिन शुक्रवार को रखा जाएगा। इस दिन पुत्र की दीर्धआयु के लिए सकट चौथ की भी पूजा होगी।

Sponsored

9 – षटतिला एकादशी – माघ माह की एकादशी, जिस षटतिला एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस माह में 28 जनवरी, दिन शुक्रवार को पड़ रही है।

Sponsored

10 – मास शिवरात्रि, प्रदोष व्रत- माघ माह की मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत एक साथ पड़ रहे हैं। इस माह में इनका व्रत और पूजन 30 जनवरी, दिन रविवार को किया जाएगा।

Sponsored

Comment here