ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

औरंगाबाद में पति ने ही पत्नी को मार डाला, अवैध संबंध का विरोध करती थी पत्नी

अवैध संबंध के आड़े आ रही पत्नी को पति ने गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद शव को पंखे से लटका दिया। ताकि इसे आत्महत्या करार दे दिया जाए और वह आसानी से बच सके। घटना के बाद से आरोपी पति समेत घर के सभी सदस्य फरार हैं। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मलुकी बिगहा गांव की है।

Sponsored

पुलिस विवाहिता की सास समेत तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। मृतक 20 वर्षीय रानी देवी उसी गांव निवासी विराज राम की पत्नी थी। घटना शुक्रवार की देर रात की है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा है। आरोपी का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था। पत्नी इसका विरोध करती थी।

Sponsored
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस।

घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस।

Sponsored

ग्रामीणों ने फोन कर दी घटना की सूचना

Sponsored

शुक्रवार की देर रात मलुकी बिगहा गांव के एक ग्रामीण ने घटना की सूचना फोन कर मायके वालों को दिया। उसने बताया कि आपकी बेटी की मौत हो चुकी है। सूचना के फौरन बाद मायकेवाले उसके घर पहुंचे, जहां देखा कि शव फंदे से लटक रहा है। वहीं पूरे ससुराल वाले घर से गायब हैं। तत्काल इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात शुरू की।

Sponsored

हमेशा करता था मारपीट

Sponsored

मृतका के बड़ा भाई धर्मेन्द्र राम ने बताया कि उसके बहनोई विराज राम का किसी दूसरे लड़की के साथ अफेयर था। पहले भी वह हमेशा मारपीट करता था। दो बार समझौता भी हो चुका था, लेकिन फिर भी वह नहीं माना और हत्या कर दिया। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि विवाहिता आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई। मामले की तहकीकात की जा रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Sponsored

Comment here