Accident

अच्छी खबर : बिहार में दो हज़ार रोज़गार और साथ साथ आधा हो जाएगा आपका बिजली का बिल

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On September 3, 2021
1 min read 1.2k views

मंगलवार के दिन बिहार राज्य में सोलर पावर की बिजली दरें तय करने के लिए बिहार विद्युत विनियामक आयोग में ब्रेडा ने एक टैरिफ पिटिशन फाइल कर दी है । सितंबर माह में इससे संबंधित  निर्णय होने की संभावना है।

उपर्युक्त निर्णय बाद राज्य में 250 मेगा वाट सोलर प्लांट लगाए जाने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा , और अगले साल से बिजली उत्पादन के संबंध में मार्ग साफ हो जाएगा। बता दें उपर्युक्त के संबंध में टेंडर आमंत्रित किया जा चुका था, जिसमें एनटीपीसी सतजल जल विद्युत निगम अवार्ड इनर्जी एसकेपीएल कंपनियों ने इंटरेस्ट दिखाया। इसमें से सभी कंपनियों ने राज्य सरकार को बिजली बेचने हेतु अपने रेट की घोषणा की।

वर्तमान समय में सबसे कम किमत –

यदि देखा जाए तो सबसे कम रेट सतजल जल विद्युत निगम की है और दूसरी तरफ अवाड़ा एनर्जी ने 100 मेगावाट बिजली उत्पादन 3 रू 20 पैसे प्रति यूनिट की दर से करने का प्रस्ताव दिया है। इस परियोजना का प्रारंभ होने पर तकरीबन 2000 लोगों को प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

सूत्रों ने बताया उपर्युक्त दोनों कंपनियों की उत्पादित बिजली को बिहार विद्युत विनियामक आयोग द्वारा निर्णय किए गए दर पर बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड खगरीदेगी और आम उपभोक्ताओं को देगी जिससे  ब्रेडा ने दोनों कंपनियों सतलुज, जल, विद्युत निगम तथा अवडा की बिजली दरों के प्रस्ताव पर फैसला लेने के लिए आयोग में पिटीशन दिया है। मानना है आयोग इस पर सुनवाई सितंबर तक करेगा।

 

 

 

 

input – daily bihar

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment